प्रदेश की बड़ी खबरें

MP Kartikeya Sharma : केंद्रीय बजट पर सांसद कार्तिकेय शर्मा का बयान, कहा – इस बजट से ‘विकसित भारत की ओर बढ़ते देश को मिलेगी गति’

India News Haryana (इंडिया न्यूज), MP Kartikeya Sharma : सांसद कार्तिकेय शर्मा दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए पालम विधानसभा पहुंचे। जहां उहोंने पालम विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार कुलदीप सोलंकी के लिए प्रचार किया और वोट की अपील की। सांसद कार्तिकेय शर्मा ने पालम विधानसभा में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि दिल्ली के लोगों ने भाजपा की सरकार बनाने का मन बना लिया है। दिल्ली के लोगों की आस्था पीएम नरेंद्र मोदी के प्रति है। दिल्ली के लोग चाहते है जैसे देश में विकास की लहर आई है ऐसे ही दिल्ली में भी बदलाव हो सके।

MP Kartikeya Sharma : दिल्ली और हरियाणा के बीच आपसी भाइयों वाला रिश्ता

सांसद कार्तिकेय शर्मा ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी आदत है कि वह हमेशा मूलभूत मुद्दों से भटकाने की कोशिश करते हैं। आम आदमी पार्टी की सरकार ने जो घोषणाएं की जो वादे किए थे वह धरातल पर कहीं नहीं हुए। दिल्ली और हरियाणा के बीच जहरीले पानी के मुद्दे पर सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि दिल्ली और हरियाणा के बीच आपसी भाइयों वाला रिश्ता है। केजरीवाल और आतिशी के बयानों ने दोनों राज्यों के आपसी संबंधों में जहर घोलने का प्रयास किया है। अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए इस तरीके के गंभीर आरोप लगाना, इसका जवाब आम आदमी पार्टी को हरियाणा के लोग दे चुके हैं और अब दिल्ली के लोग भी देंगे।

आयकर में दी गई छूट से लोगों को फायदा होगा

वहीं केंद्रीय बजट 2025 -26 पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि इस जनहित के इस बजट के लिए केंद्र सरकार का धन्यवाद करते हैं। इस बजट से केंद्र सरकार ने एक बड़ा महत्वपूर्ण कदम उठाया है। आयकर में दी गई छूट से लोगों को फायदा होगा। 12 लाख एक अच्छी राशि है जिसमें लोगों को टैक्स की छूट दी गई है। इस बजट से विकसित भारत की ओर बढ़ते देश को गति मिलेगी। जैसे-जैसे देश सक्षम और मजबूत हो रहा है वैसे ही लोगों को और फायदे मिल रहे है।

CM Nayab Saini : केजरीवाल की झूठ की पोल खोलने से दिल्ली चुनाव प्रचार में बढ़ी सीएम सैनी की मांग, सैनी की सभाओं से दिल्ली बीजेपी कार्यकर्ताओं का बढ़ा जोश

Union Budget 2025-26 पर सीएम सैनी की प्रतिक्रिया, कहा -किसानों और MSME के लिए बड़ी सौगात, महिला उद्यमियों और स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावा

Anurekha Lambra

Share
Published by
Anurekha Lambra

Recent Posts

Vomiting and Diarrhea : अगर आप भी हैं उल्टी और दस्त की चपेट में तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…

2 weeks ago

Govinda Divorce : गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते में खटास?: शादी के 37 साल बाद लेंगे तलाक!

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…

2 weeks ago

Village Chhara Sarpanch Suspends : आखिर क्यों किया गया झज्जर ग्राम पंचायत छारा की सरपंच को निलंबित

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…

2 weeks ago