होम / Haryana Weather Update: हरियाणा में दिखा कोहरे का कहर, प्रदूषण से मिली राहत, जानिए आज का अपडेट

Haryana Weather Update: हरियाणा में दिखा कोहरे का कहर, प्रदूषण से मिली राहत, जानिए आज का अपडेट

BY: • LAST UPDATED : November 27, 2024

संबंधित खबरें

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Weather Update: हरियाणा में लगातार मौसम करवट बदल रहा है। वहीं मौसम विभाग ने भी हरियाणा के 16 जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है। कभी हरियाणा में तेज धुप छा जाती है तो कभी अचानक से तापमान में गिरावट आ जाती है। जहाँ जहाँ कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है उनमे अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, कैथल, जींद, रोहतक, झज्जर, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, हिसार, चरखी दादरी, गुरुग्राम और फरीदाबाद शामिल हैं। साथ ही आपको बता दें, बीते 24 घंटों में हरियाणा का न्यूनतम तापमान सोनीपत में 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में गिरावट आने के बाद हरियाणा में मौसम ठंडा बना हुआ है।

  • प्रदूषण से मिली राहत
  • मौसम साफ रहने की संभावना

Pakistan Violence: इस्लामाबाद बना कब्रिस्तान! इमरान समर्थकों पर चलीं धाएं-धाएं गोलियां, जानिए अब तक कितनों की मौत

प्रदूषण से मिली राहत

हरियाणा को इस समय बड़ी राहत मिली है। खबर आ रही है कि हरियाणा में प्रदूषण का स्तर काफी कम हो गया है। वहीं हरियाणा के एयर क्वालिटी इंडेक्स में गिरावट दर्ज की जा रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 27 नवंबर 2024 की सुबह 6 बजे तक का ताजा आंकड़ा जारी किया है। इन आकड़ों के मुताबिक अंबाला का AQI 98 दर्ज किया गया। इसके अलावा भिवानी का 199, बल्लभगढ़ का 229, चरखी दादरी का 192, फरीदाबाद का 172, फतेहाबाद का AQI 206 रहा।

Haryana Schools Reopen: दिल्ली-एनसीआर की तरह हरियाणा में भी स्कूलों की छुट्टी खत्म, 27 नवंबर से खुलेंगे स्कूल

मौसम साफ रहने की संभावना

इसके अलावा आपको बता दें हरियाणा के कुछ जिलों में आसमान साफ रहने की संभावना है। वहीं AQI में भी कमी आई है। पहले AQI जहां 400 पार जा रहा था। वहीं अब 300 से नीचे आ चुका है। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी दो दिन तक मौसम साफ रहेगा और तापमान भी स्थिर रहेगा। हरियाणा में मौसम लगातार इसी तरह करवट बदल रहा है। आशंका जताई जा रही है कि तापमान में अब भी भारी गिरावट आती रहेगी।

दुल्हन की डिमांड सुन दुल्हा बिहोश!

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Action Against Illegal Colonie : अवैध कॉलोनियों को लेकर हरकत में आया विभाग, चला पीला पंजा, प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस फ़ोर्स मौके पर मौजूद 
Safer Internet Day : सतर्क रहें…भुगतान प्राप्ति के लिए क्यूआर कोड स्कैन या ओटीपी-पिन साझा न करें, ये हो सकते हैं स्कैम के तरीके 
Abhay Chautala ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा ‘दो’ तरह की राजनीति करती है कांग्रेस, बोले -हरियाणा में हार की जिम्मेवारी हुड्डा की
LPG Pipeline : उत्तरी क्षेत्रीय पाइपलाइन द्वारा डाली जा रही एलपीजी पाइपलाइन का किसानों ने किया विरोध, जानें क्या है इस विरोध की वजह 
Panipat News : तीन माह के बच्चे की मौत, पुलिस कंट्रोल रूम को मिली हत्या की सूचना, पिता को लिया हिरासत में, बाद में हकीकत आई सामने  
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT