Rania Vidhan Sahba में रोड शो निकालकर रणजीत चौटाला ने किया शक्ति प्रदर्शन
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rania Vidhan Sahba : रणजीत चौटाला भाजपा से टिकट न मिलने के बाद अब आज़ाद उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतर चुके हैं। रणजीत सिंह चौटाला ने बीते दिनों अपने समर्थकों के बीच आजाद उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने का फैसला लिया था। इसी को लेकर उन्होंने ने रविवार को रानिया विधानसभा रोड शो कर शक्ति प्रदर्शन किया। प्रचार से पूर्व वह सबसे पहले गुरुद्वारा साहिब पहुंचे और वहां पर उन्होंने माथा टेका और उसके बाद गणेश मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने हवन किया। रोड शो में सैंकड़ों की संख्या में वाहनों में लोग शामिल हुए।
इस दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए रणजीत सिंह चौटाला ने कहा कि आज रानियां से रोड शो की शुरुआत की गई है, लोग स्वागत कर रहे हैं। यह एक तरफ़ा चुनाव है। रानियां से कांग्रेस की टिकट पर पूछे गए सवाल के जवाब में रणजीत चौटाला ने कहा कि कांग्रेस की टिकट किसे मिलेगी ये तो पता नहीं और ना ही उनकी कांग्रेस के किसी नेता से इस बारे में कोई बात हुई है। उन्होंने कहा कि रानिया क्षेत्र में उन्होंने बहुत विकास कार्य करवाए हैं। ये इसी का नतीजा है कि आज लोग उनके साथ हैं। उन्होंने कहा कि अपने क्षेत्र के लिए वह हमेशा उपलब्ध रहे हैं। इसलिए जनता भी उनका भरपूर सहयोग करेगी।
Former Mayor Renu Bala को मनाने में असफल रहे मनोहर लाल और नायब सैनी
Haryana Election 2024 : रोहतक पहुंचे बीएल संतोष ने चुनाव जीतने की रणनीति पर पदाधिकारियों से की चर्चा
हरियाणा से प्रयागराज में महाकुंभ तक जारी रहेगी बस सेवा, श्रद्धालु यात्रियों को मिल रहा…
नगर निकाय चुनाव पद के लिए नहीं अपितु विकास और लोगों के सपनों को साकार…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Suicide Or Murder : पानीपत के गांव निम्बरी में एक…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Krishan Pal Gurjar : इन दिनों हरियाणा में निकाय चुनाव…
24 फरवरी को रोहतक में सीएम नायब सैनी बीजेपी के शहरी निकाय को लेकर संकल्प…
आर्य समाज की बैठक में लिया निर्णय, यज्ञ करवाने वाले परिवार को 1100 रुपये से…