MLA Shakti Rani Sharma ने की बीमा सखी योजना की सराहना, कहा - महिलाओं को और बल मिलेगा, महिलाएं सशक्त होगी
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Shakti Rani Sharam : शक्ति रानी शर्मा अंबाला नगर निगम की मेयर जन चेतना पार्टी के प्रमुख और हरियाणा के पूर्व मंत्री विनोद शर्मा की पत्नी हैं। अभी हाल ही में वे भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुईं और आते ही उन्होंने कालका में बड़ी जीत हासिल की। शक्ति रानी शर्मा ने हमेशा सेवा भाव से कार्य किया। उनका बेटा राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा भी जनता के हितों के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। यह कारण है कि यहां की जनता ने इनको अपार स्नेह दिया और भारी मतों से जिताया।
बता दें कि इससे पहले शक्ति रानी शर्मा ने अंबाला नगर निगम का चुनाव जीता था। इस दौरान भी उन्होंने भारी जीत हासिल की थी। शक्ति रानी शर्मा ने उस दौरान भाजपा की वंदना शर्मा को 8,084 मतों से हराकर जीत हासिल की थी और अंबाला शहर की पहली महिला मेयर बनी थीं। वहीं 2024 के लोकसभा चुनाव में जन चेतना पार्टी ने भाजपा का समर्थन किया। इससे पहले, भाजपा ने पार्टी के समर्थन से कार्तिकेय को निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में राज्यसभा के लिए उनकी सफल बोली में समर्थन दिया था।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. यश गर्ग ने बताया कि हरियाणा विधानसभा आम चुनाव- 2024 में कालका विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा ने 10833 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। यहां कालका विधानसभा क्षेत्र में 202052 वोटरों के लिए 225 मतदान केन्द्र बनाए गए थे। इनमें से 145621 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा ने 60612 मत प्राप्त किए। इनमें 115 डाक मत भी शामिल हैं।
रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम कालका राजेश पुनिया राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर 14 में विजेता उम्मीदवार शक्ति रानी शर्मा को प्रमाण पत्र प्रदान किया।
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kumari Selja : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Raid in Faridabad : हरियाणा के जिला फरीदाबाद में आयकर…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…
कई बड़े कांग्रेसी नेता भाजपा में हुए शामिल, मुख्यमंत्री नायब सिंह की शान में अब…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…