Art Of Living : बेंगलुरु में आयोजित चार दिवसीय हरियाणा महोत्सव धूमधाम से संपन्न, जानें इन चार दिनों में क्या-क्या हुआ
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Art Of Living : बेंगलुरु स्थित श्रीश्री रविशंकर जी के आश्रम में आयोजित चार दिवसीय हरियाणा महोत्सव धूमधाम से संपन्न हुआ। इस महोत्सव में लगभग 350 लोगों ने भाग लिया। हरियाणा के विभिन्न जिलों से वॉलिंटियर्स, टीचर्स, स्टेट कोऑर्डिनेटर्स और अपेक्स मेंबर्स ने इस महोत्सव में भाग लिया और हरियाणा की संस्कृति और परंपराओं की धूम मचाई। पानीपत से भी करीब 40 लोग इस महोत्सव में शामिल हुए और परम पूज्य गुरुदेव का आशीर्वाद प्राप्त किया।
हरियाणा महोत्सव के पहले दिन फूड फेस्टिवल का आयोजन किया गया, जिसमें हरियाणवी व्यंजन जैसे मालपुए, बाजरे की खिचड़ी, गुलगुले, खीर आदि बनाए गए और उपस्थित लोगों को परोसे गए। इसके बाद हरियाणवी कल्चरल फेस्ट का आयोजन हुआ, जिसमें कुरुक्षेत्र से आई एक टीम ने ढोल-नगाड़ों के साथ गुरुदेव का स्वागत किया और उन्हें स्टेज तक लेकर आई। इसके पश्चात हरियाणवी नृत्य की प्रस्तुति दी गई।
कार्यक्रम के अंतिम दिन हरियाणा वासियों ने बेंगलुरु आश्रम में हरियाणवी संस्कृति को प्रदर्शित किया। सभी ने हरियाणवी वेशभूषा धारण की। पुरुषों ने धोती, कुर्ता और पगड़ी पहनी, जबकि महिलाओं ने चोली-दामन और चुनरी पहनी। इसके बाद सभी ने मिलकर परम पूज्य गुरुदेव की आरती की और गुरुदेव ने प्रत्येक प्रतिभागी से व्यक्तिगत रूप से बातचीत कर उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया।
कार्यक्रम में पानीपत वासियों का उत्साह अत्यंत उत्साहवर्धक था। गुरुदेव का आशीर्वाद प्राप्त कर सभी प्रतिभागी प्रसन्न और हर्षोल्लास से ओतप्रोत थे। सत्संग के दौरान अपेक्स मेंबर्स संजीव अरोड़ा जी और रजत गुप्ता जी ने पगड़ी पहनाकर और माला पहनाकर परम पूज्य गुरुदेव से आशीर्वाद प्राप्त किया। पानीपत से हरियाणा महोत्सव का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित करने में कुसुम धीमान, सुरेंद्र गोयल , डॉक्टर विकास डॉक्टर सुधा, शिल्पी सेतिया दीपक सिंघल, संजीव मनचंदा,हरीश बंसल जी, सत्य प्रकाश कालरा इत्यादि का सराहनीय योगदान रहा
कार्यक्रम के दौरान यह भी घोषणा की गई कि 18 फरवरी को करनाल में सायं 5:30 बजे से महा सत्संग का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में हम सभी को एक बार फिर से गुरुदेव का दर्शन करने और उनके अमृत वचन सुनने का सौभाग्य प्राप्त होगा।
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kumari Selja : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Raid in Faridabad : हरियाणा के जिला फरीदाबाद में आयकर…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…
कई बड़े कांग्रेसी नेता भाजपा में हुए शामिल, मुख्यमंत्री नायब सिंह की शान में अब…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…