प्रदेश की बड़ी खबरें

Stubble Burning: नहीं थम रहा पराली जलाने का मामला, कृषि विभाग बरत रहा सख्ती, अब तक इतने किसानों पर केस दर्ज

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Stubble Burning: सिरसा जिले में पराली जलाने की घटनाएं एक बार फिर बढ़ने लगी हैं, जिससे पर्यावरण और स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए कृषि विभाग और जिला प्रशासन ने कठोर कदम उठाए हैं।

21 किसानों पर किया एफआईआर दर्ज

हाल ही में, कृषि विभाग ने 21 किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है और उन्हें पराली जलाने के मामले में कुल 32,500 रुपये का जुर्माना भी किया है। इसके अलावा, उन किसानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है, जो पराली जलाने की आदत छोड़ने को तैयार नहीं हैं। कृषि विभाग और जिला प्रशासन अब किसानों को जागरूक करने के लिए व्यापक अभियान चला रहे हैं। इसके तहत गांव-गांव प्रचार कमेटियां बनाई गई हैं, जो किसानों को पराली जलाने के नुकसान और इसके वैकल्पिक उपायों के बारे में समझा रही हैं।

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उछाल, हरियाणा में आज बढ़े दाम, यहां देखें नए रेट

कृषि उपनिदेशक डॉ. सुखदेव कंबोज ने बताया कि किसानों को पराली जलाने के बजाय उसके प्रबंधन पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके अलावा, अधिकारियों और कर्मचारियों को दिन-रात गांवों में ड्यूटी पर लगाया गया है, ताकि वे किसानों की मदद कर सकें और उन्हें सही जानकारी प्रदान कर सकें। कृषि विभाग ने किसानों को पराली प्रबंधन के लिए प्रोत्साहन राशि भी घोषित की है। जो किसान पराली को जलाने के बजाय उसे मिट्टी में मिलाएंगे या गांठ बनाएंगे, उन्हें प्रति एकड़ 1,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

पंचायत को 1 लाख रुपये की राशि दी जाएगी

इसके साथ ही, रेड जोन में शामिल गांवों की पंचायत को 1 लाख रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। सिरसा जिले के 11 गांवों को रेड जोन में रखा गया है। इस मुहिम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण को बचाना और किसानों को पर्यावरण अनुकूल कृषि प्रबंधन के तरीकों के प्रति जागरूक करना है।

Haryana Politics: भूपेंद्र सिंह हुड्डा का सीएम सरकार पर पलटवार, डीएपी की कमी पर उठाए सवाल

Shruti Chaudhary

Share
Published by
Shruti Chaudhary

Recent Posts

Vomiting and Diarrhea : अगर आप भी हैं उल्टी और दस्त की चपेट में तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…

2 weeks ago

Govinda Divorce : गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते में खटास?: शादी के 37 साल बाद लेंगे तलाक!

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…

2 weeks ago

Village Chhara Sarpanch Suspends : आखिर क्यों किया गया झज्जर ग्राम पंचायत छारा की सरपंच को निलंबित

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…

2 weeks ago