Dense fog
India News Haryana (इंडिया न्यूज),Fog Forcast: हरियाणा में कई दिनों से लोगों को ठंड से राहत थी। लेकिन अब हरियाणा के कई जिले ऐसे हैं जहाँ अच्छी खासी ठंड महसूस की जा सकती है। दरअसल पहाड़ी इलाकों में बर्फ़बारी के कारण मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। कहा जा सकता है कि हरियाणा में एक बार फिर से हाड़ गला देने वाली ठंड पड़ने वाली है। आइए जान लेते हैं आखिर हरियाणा के किन जेलों में घना कोहरा छाया और विजिबिलिटी 0 हो गई।
जिला चरखी दादरी और जींद में लगातार कई दिनों से खिली हुई थी धूप लोगों को मिल रही थी। जिसके कारण हरियाणा वालों को ठंड से काफी राहत थी।लेकिन शुक्रवार को अचानक सुबह से ही घना कोहरा छा गया जिसके कारण मुख्य मार्गो से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीँ चरखी दादरी के साथ साथ जींद में भी घना कोहरा छाया रहा। लेकिन कहा जा रहा है कि ये कोहरा गेहूं की फसल के लिए वरदान साबित होगा।
वही मौसम विभाग की बात करें तो मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार बताए जा रहे हैं। कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि धूप के कारण फसलों पर बुरा असर पड़ता है वही घने कोहरे और ओस के कारण गेहूं और सरसों की फसलों को फायदा मिलेगा।वहीँ आपको बता दें, वाहनों की रफ्तार पर इस समय ब्रेक लग चुका है और लगभग सभी वाहन सड़क पर रेंगते नजर आ रहे हैं।
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kumari Selja : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Raid in Faridabad : हरियाणा के जिला फरीदाबाद में आयकर…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…
कई बड़े कांग्रेसी नेता भाजपा में हुए शामिल, मुख्यमंत्री नायब सिंह की शान में अब…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…