Kurukshetra News : पति की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई पत्नी, उठा लिया ये खौफनाक कदम
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kurukshetra News : कुरुक्षेत्र में एक पत्नी अपने पति की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई और पति की मौत के 25 दिन बाद खुद भी मौत को गले लगा लिया। सदमें के कारण महिला ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार वालों को सुबह महिला का शव फंदे पर लटका मिला। इस बात की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। महिला की पहचान शिवानी (35) के नाम से हुई। वह चक्रवर्ती मोहल्ले में अपने परिवार के साथ रहती थी। बताया जा रहा है कि 5 जनवरी को, करीब 25 दिन पहले उसके पति की मौत हुई थी।
मृतका के भाई UP के गाजियाबाद के रहने वाले रजनीश कुमार ने बताया कि उनकी बहन शिवानी की शादी करीब 10 साल पहले अनूप के साथ हुई थी। शादी के बाद उनकी कोई संतान नहीं थी। 5 जनवरी को जीजा अनूप गर्ग की हिसार जिले के बरवाला में एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। जिसके बाद से बहन परेशान रह रही थी। मृतका के भाई ने बताया कि उन्हें सुबह करीब 9 बजे सुसाइड करने की सूचना मिली थी। शिवानी लघु सचिवालय में बतौर कंप्यूटर ऑपरेटर कार्य करती थी।
अमेरिका का भारतीयों को सीधे भारत भेजने के बजाए कोस्टा रिका को सौंपना अपमानजनक: कुमारी…
दिल्ली में तीन दिवसीय 'पूसा कृषि विज्ञान मेला 2025' का केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Civil Secretariat : सीआईए सिरसा व सदर थाने की…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Shivraj Chauhan Kurukshetra Visit : केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Civil Secretariat : हाल ही में 18 फरवरी को हरियाणा…
हरियाणा में निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां जोरो शोरों पर हैं। लगातार हरियाणा में कांग्रेस…