प्रदेश की बड़ी खबरें

Haryana Farmers Protest: एक बार फिर किसानों का सहारा ले रही कांग्रेस, धरने पर बैठे MLA गोकुल सेतिया

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Farmers Protest: हरियाणा में जब जब किसानों ने अपनी समस्या सरकार के सामने रखने का प्रयास किया तब तब हरियाणा में कांग्रेस ने किसानों को भड़काकर बीजेपी के खिलाफ किया। MSP कानून के दौरान भी कांग्रेस ने कुछ ऐसा ही किया था। इस बात का खुलासा खुद एक किसान नेता ने किया। अब ऐसा ही दुबारा देखने को मिल रहा है। दरअसल, सिरसा में डीएपी खाद की कमी से परेशान किसानों ने आज डबवाली रोड जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान खाद की कमी होने के कारण किसान आक्रोशित हो गए, जिसके बाद सड़क पूरी तरह से जाम हो गई। इस बीच किसानों के गुस्से को हवा देने कांग्रेस MLA भी इस प्रदर्शन का हिस्सा बनने आ गए।

  • गोकुल सेतिया प्रदर्शन में हुए शामिल
  • सेतिया ने नायब सरकार को दी चेतावनी

Sonipat News: धनतेरस के दिन ज्वेलरी शॉप पर पहुंचकर महिलाओं ने किया ऐसा कांड, CCTV में रिकॉर्ड हुई घटना

गोकुल सेतिया प्रदर्शन में हुए शामिल

इस दौरान सिरसा के विधायक गोकुल सेतिया भी किसानों के समर्थन में पहुंचे और उनके साथ धरने पर बैठ गए। इसके बाद कांग्रेस विधायक सेतिया ने किसानों की समस्या को गंभीर बताते हुए सरकार से तुरंत डीएपी खाद की व्यवस्था करने की मांग की। ऐसे में उन्होंने किसानों को भड़काने का अच्छा खासा प्रयास किया या यूँ कहें कि भविष्य के लिए अपना वोट बैंक भरना कांग्रेस ने चालू कर दिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें इस दौरान किसानों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और तुरंत खाद की आपूर्ति बहाल करने की मांग की।

देवर की शादी पर भाभी ने कर दिया कांड, मचा बवाल

सेतिया ने नायब सरकार को दी चेतावनी

इतना ही नहीं प्रदर्शन के बीच कांग्रेस विधायक ने राज्य सरकार को चेतावनी दे डाली। इस दौरान उन्होंने कहा कि रबी की फसल के लिए डीएपी खाद बेहद आवश्यक है, और इसकी कमी से किसानों की फसलें प्रभावित हो रही हैं। सेतिया ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। किसानों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और तुरंत खाद की आपूर्ति बहाल करने की मांग की।

Rohtak Murder : युवक के सिर में मारे पत्थर और फिर…, ऐसे उतारा मौत के घाट

Heena Khan

Share
Published by
Heena Khan

Recent Posts

PM Kisan Samman Nidhi पर बोलीं श्रुति चौधरी, कहा – यह भारत सरकार की किसान हितैषी व विश्व की सबसे बड़ी योजना

भाजपा पहली सरकार, जिसने किसान हित में अनेक नीतियां बनाकर डीबीटी के माध्यम से सीधा…

5 hours ago

Panipat News : तीन साल के पीड़ित को न्याय दिलाने में माता-पिता का नहीं मिला सहयोग तो…’कोर्ट बनी अभिभावक’,

जुनाईल बोर्ड में मैजिस्ट्रेट ने सुनाया अहम फैसला तीन वर्ष के जुनाईल को दिया न्याय…

6 hours ago