प्रदेश की बड़ी खबरें

Haryana Weather Update: हरियाणा में एक बार फिर ली मौसम ने करवट, तापमान में आई गिरावट, जानिए आज का ताजा अपडेट

India News Haryana (इंडिया न्यूज),Haryana Weather Update: हरियाणा में कुछ दिनों से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही थी। जिसके चलते अब एक बार फिर से मौसम में बदलाव हो सकता है। वहीँ मौसम विभाग ने हरियाणा के कई जिलों में पारा गिरने का अलर्ट जारी किया हैं। वहीँ कुछ दिनों से हरियाणा के तापमान में बढ़ोतरी हो रही थी जिसके चलते मौसम विभाग भी कोई अलर्ट जारी नहीं कर रहा था। लेकिन एक बार फिर से हरियाणा में ठंड महसूस होने लगी है। जी हाँ, प्रदेश में हो रहे बदलाव के बीच ठंडी हवाएं चलने से रात के तापमान में भी गिरावट हुई है। विभाग की ओर से हरियाणा के 7 जिलों में शीतलहर और 6 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

  • शीतलहर का कहर
  • जानिए किन जिलों में जारी किया गया अलर्ट

Nuh News : सीएम फ्लाइंग की अवैध एलपीजी गैस सलेंडरो खेप पर बड़ी रेड, 200 से अधिक घरेलू एलपीजी गैस सलेंडर बरामद

शीतलहर का कहर

आपकी जानकारी के लिए बता दें, पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण हरियाणा के कई स्थानों पर ठंडी हवाएं चल रही है, जिसके चलते रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। साथ ही कईं जिलों का तापमान 5 डिग्री के समीप भी पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुआबिक आमतौर पर 31 जनवरी तक खुश्क व उत्तर पश्चिमी ठंडी हवाएं हल्की गति से चलने से रात्रि तापमान में गिरावट आने की उम्मीद जताई जा रही है। इसे देखते हुए राज्य के दक्षिण पश्चिमी क्षेत्रों में कहीं कहीं पाला पड़ने की संभावना भी बन रही है।

Minister Rao Narbir Singh ने पानीपत में होम टैक्सटाइल प्रदर्शनी का किया उद्घाटन, टैक्साईल एसोशिसनों के पदाधिकारियों ने मंत्री के समक्ष रखी इंडस्ट्री से जुड़ी मांगे

जानिए किन जिलों में जारी किया गया अलर्ट

मौसम विभाग की तरफ से हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल के लिए कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है, साथ ही महेंद्रगढ़ रेवाड़ी, सोनीपत, पानीपत, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी के लिए शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। जी हाँ एक बार फिर से तड़के सुबह हरियाणा में कोहरा देखा गया। साथ ही ठुण्डी हवाओं के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

मालामाल बना देंगी बाबा नीम करोली की ये बातें

Heena Khan

Share
Published by
Heena Khan

Recent Posts

Anil Vij : महाकुंभ के लिए हरियाणा से 21 फरवरी तक चली 595 बसें, जानें किस शहर से चली कितनी बस, महाकुंभ तक जारी रहेगी ये बस सर्विस

हरियाणा से प्रयागराज में महाकुंभ तक जारी रहेगी बस सेवा, श्रद्धालु यात्रियों को मिल रहा…

6 hours ago

CM Nayab Singh Saini का दावा – ट्रिपल इंजन की सरकार बनने के बाद तीन गुणा तेज गति से होगा प्रदेश का विकास 

नगर निकाय चुनाव पद के लिए नहीं अपितु विकास और लोगों के सपनों को साकार…

6 hours ago