प्रदेश की बड़ी खबरें

Ashok Arora : कांग्रेस सरकार आने पर क्रीमी लेयर की सीमा 8 से बढ़ाकर की जाएगी 10 लाख

  • पिछड़ा समाज के विभिन्न वर्गों व मुल्तान सभा ने कांग्रेस प्रत्याशी अशोक अरोड़ा को दिया समर्थन

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Ashok Arora :थानेसर से कांग्रेस के प्रत्याशी अशोक अरोड़ा ने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर क्रीमी लेयर की सीमा 8 से बढाकर 10 लाख की जाएगी। कांग्रेस पिछड़ा वर्ग की हितैषी है जबकि भाजपा पिछड़ा वर्ग का  उपयोग केवल वोट लेने के लिए करती है। भजपा को पिछड़ा वर्ग के हितों से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि क्रीमी लेयर की सीमा 8 से घटाकर 6 लाख भाजपा सरकार ने की थी और अब पिछड़ा वर्ग की सूखी वाहवाही लूटने के लिए इस सीमा को 8 लाख कर दिया। सरकार बनने पर पहली कलम से ही इस सीमा को बढ़ाया जाएगा।

Ashok Arora : इन्होंने दिया अशोक को समर्थन, कांग्रेस में हुए शामिल

अरोड़ा पिछड़ा समाज से संबंधित यादव समाज, कश्यप राजपूत समाज, रामगढिया समाज और बाहरी में चुनावी जनसभाओं का संबोधित कर रहे थे। कश्यप राजपूत धर्मशाला और यादव धर्मशाला में इन बिरादरियों द्वारा आयोजित सम्मेलन में अशोक अरोड़ा को समर्थन देने का फैसला लिया गया। इसी प्रकार रामगढिया सभा कीर्ति नगर में भी जनसभा आयोजित करके अशोक अरोड़ा के समर्थन का फैसला लिया। इसी के साथ साथ मुल्तान सभा ने भी अरोड़ा को समर्थन देने का ऐलान किया। पंजाबी धर्मशाला में आयोजित मुल्तान सभा ने कार्यक्रम आयोजित कर अरोड़ा का सम्मान किया और  उन्हे भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील मतदाताओं से की।

इसके अतिरिक्त अरोड़ा ने आकाश नगर, जैन राईस मिल कॉलोनी, भगवान परशुराम कॉलेज के पूर्व प्रधान नारायण दत्त के कल्याण नगर स्थित आवास पर भी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पंडित नारायण दत्त शर्मा ने कांग्रेस का पटका पहनकर अशोक अरोड़ा को समर्थन देने का ऐलान किया। इसी के साथ तीर्थ पुरोहित रमाकांत गौत्तम, आशुतोष, सुरेंद्र जोशी, कपिल देव भार्गव, विजय भारद्वाज, विक्रम भारद्वाज (निवर्तमान पार्षद नितिन भारद्वाज का साढू) राकेश गौस्वामी, सुभाष चंद्र इल्ली और मुकेश ने कांग्रेस में शामिल होने का ऐलान किया। शांतिनगर निवासी भाजपा नेता आलोक शर्मा ने अपने समर्थकों सहित भाजपा को अलविदा कहकर कांग्रेस का हाथ थाम लिया। अरोड़ा ने इन सभी को पटका पहनाकर कांग्रेस में शामिल किया और कहा कि इन्हे पार्टी में पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा।

आज पूरे प्रदेश में बदलाव की लहर चल रही

कांग्रेस प्रत्याशी अशोक अरोड़ा ने आजाद नगर, खेडी मारकंडा, श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा के प्रधान श्याम सुंदर तिवाड़ी के सेक्टर 7 स्थित निवास स्थान, चनारथल रोड़, न्यू कॉलोनी, बाजरान गली तथा मॉडल टाऊन में भी चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश में बदलाव की लहर चल रही है।

भाजपा के 10 साल के कुशासन से दुखी जनता ने भाजपा को चलता करके कांग्रेस को सत्ता सौंपने का मन बना लिया है। थानेसर विधानसभा क्षेत्र में भी कांग्रेस के पक्ष में लहर चल रही है। भाजपा के शासन में हर वर्ग को अपमानित किया गया। कांग्रेस हर वर्ग का सम्मान करती है। उन्होने कहा कि हरियाणा प्रदेश से भाजपा की सरकार जा रही है और कांग्रेस सरकार आ रही है।

अरोड़ा ने लगाया कांग्रेस समर्थकों के निवास पर पुलिस रेड का आरोप

अशोक अरोड़ा ने कहा कि कांग्रेस को मिल रहे जनसर्थन से भाजपा प्रत्याशी अपनी हार को देखकर बुरी तरह बौखला गए हैं। इसी कारण से पुलिस ने गत रात्रि उनके दो समर्थकों के निवास स्थान पर रेड मारी। कांग्रेस समर्थकों के घरों को देर रात्रि भारी पुलिस बल ने इस प्रकार घेर लिया जैसे वे कोई आतंकवादी हो लेकिन पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। उन्होने चेतावनी दी कि यदि कांग्रेस के किसी कार्यकर्ता को इस प्रकार नाजायज तंग किया गया तो कांग्रेस यह सब सहन नहीं करेगी।

Congress Candidate Varinder Shah : पहली कलम से Property ID और PPP की पीपनी बजा देंगे : वरिंदर शाह

Congress Candidate Kuldeep Sharma : गन्नौर की महापंचायत ने उड़ाई बीजेपी और निर्दलीय उम्मीदवारों की नींद, कुलदीप शर्मा को दिया समर्थन

Anurekha Lambra

Share
Published by
Anurekha Lambra

Recent Posts

Vomiting and Diarrhea : अगर आप भी हैं उल्टी और दस्त की चपेट में तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…

2 weeks ago

Govinda Divorce : गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते में खटास?: शादी के 37 साल बाद लेंगे तलाक!

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…

2 weeks ago

Village Chhara Sarpanch Suspends : आखिर क्यों किया गया झज्जर ग्राम पंचायत छारा की सरपंच को निलंबित

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…

2 weeks ago