होम / Blood Pressure Diet: क्या आप भी हैं BP के मरीज? आज ही बनाएं इन खाने की चीजों से दूरी, हो सकता है जान को खतरा

Blood Pressure Diet: क्या आप भी हैं BP के मरीज? आज ही बनाएं इन खाने की चीजों से दूरी, हो सकता है जान को खतरा

BY: • LAST UPDATED : February 5, 2025

India News Haryana (इंडिया न्यूज),Blood Pressure Diet: भागदौड़ भरी जिंदगी, बढ़ता काम का दबाव और बिगड़ती लाइफस्टाइल सेहत पर गहरा असर डाल रहे हैं। हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन आज एक आम समस्या बन गई है। डॉक्टर्स का कहना है कि अगर खान-पान का सही ध्यान न रखा जाए, तो यह बीमारी गंभीर हो सकती है। इसलिए हाई बीपी के मरीजों को कुछ खास चीजों से बचना बेहद जरूरी है। जानिए, किन चीजों को खाने से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है और किन चीजों को खाने से राहत मिलती है।

Mahendragarh: महेंद्रगढ़ में वकील को मिली जान से मारने की धमकी, गांव वालों ने बुरी तरह की मारपीट, जानिए पूरा मामला

इन चीजों से बनाएं दूरी, वरना बढ़ सकता है BP

प्रोसेस्ड फूड से बचें

बाजार में मिलने वाले चिप्स, नमकीन, पैकेज्ड स्नैक्स और फास्ट फूड हाई BP के मरीजों के लिए जहर के समान हैं। इनमें सोडियम अधिक मात्रा में होता है, जो ब्लड प्रेशर को बढ़ाता है। कोल्ड ड्रिंक्स और एनर्जी ड्रिंक्स भी नुकसानदायक होते हैं।

 ज्यादा नमक से परहेज करें

नमक यानी सोडियम ब्लड प्रेशर का सबसे बड़ा दुश्मन है। ज्यादा नमक खाने से धमनियों पर दबाव बढ़ता है और हार्ट अटैक का खतरा भी बढ़ जाता है। हाई BP के मरीजों को कम नमक वाले भोजन को अपनाना चाहिए।

मीठे से करें तौबा

ज्यादा मिठाई और चीनी से बनी चीजें खाने से शरीर में शुगर लेवल बढ़ जाता है, जिससे वजन बढ़ता है और दिल पर दबाव पड़ता है। हाई BP के मरीजों को मीठे का सेवन कम से कम करना चाहिए।

Delhi Election: आतिशी बोलीं-ये चुनाव नहीं बल्कि धर्म युद्ध है, केबिनेट मंत्री अनिल विज ने दिया ऐसा जवाब जिसे भूल नहीं पाएगी AAP सरकार

चाय-कॉफी का कम करें सेवन

चाय और कॉफी में कैफीन की मात्रा अधिक होती है, जो ब्लड प्रेशर को अचानक बढ़ा सकता है। अगर आप हाई BP के मरीज हैं, तो दिन में सिर्फ 1 कप कॉफी या 2 कप चाय पिएं, इससे ज्यादा नहीं।

क्या खाएं जिससे कंट्रोल में रहे ब्लड प्रेशर?

ताजे फल खाएं, संतरा, तरबूज, केला और पपीता जैसे फलों में पोटैशियम भरपूर मात्रा में होता है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है। हरी सब्जियां अपनाएं,पालक, ब्रोकली, गाजर और बीन्स जैसी सब्जियों में मिनरल्स भरपूर होते हैं। यह न केवल ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखते हैं, बल्कि दिल को भी स्वस्थ रखते हैं। फाइबर से भरपूर डाइट लें, हाई बीपी के मरीजों को ऐसे फूड खाने चाहिए जिनमें फाइबर, विटामिन और मिनरल अधिक हों। साबुत अनाज, दालें और सूखे मेवे सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।

युवाओं में बढ़ रहा हाई BP का खतरा

आजकल हाई ब्लड प्रेशर सिर्फ बुजुर्गों की बीमारी नहीं रही। युवा वर्ग भी बड़ी संख्या में इसकी चपेट में आ रहा है। इसका कारण है अनियमित दिनचर्या, जंक फूड का अधिक सेवन और तनाव। अगर समय रहते सही खान-पान और एक्सरसाइज पर ध्यान न दिया गया, तो यह समस्या आगे चलकर दिल की बीमारियों का कारण बन सकती है। हाई ब्लड प्रेशर से बचने के लिए अच्छी डाइट, रोजाना एक्सरसाइज और सही लाइफस्टाइल अपनाएं। थोड़ा ध्यान देने से यह बीमारी कंट्रोल में रह सकती है। तो आज से ही हेल्दी डाइट अपनाएं और सेहतमंद रहें।

आलिया भट्ट ने खोल दिया बेडरूम वाला राज!

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT