India News Haryana (इंडिया न्यूज), Soaked Oats : पकाकर नहीं, बल्कि रात में भिगाेकर ओट्स खाना आपके लिए बहुत फायदेमंद होता है। जी हां, भीगे ओट्स खाने से वजन तेजी से कम होता है और कोलेस्ट्रॉल घटता है। नाश्ते में ओट्स खाना सेहतमंद होता है। नाश्ते में ओट्स खाना आपको भी पसंद होगा। ओट्स हेल्दी होते हैं और वजन घटाने में मदद करते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि इन्हें आंच पर पकाने के बजाय रातभर भिगोने के बाद खाना ज्यादा सेहतमंद होता है। जी हां, अगर आप रात में भिगाकर ओट्स खाएं, तो ये आपके लिए ज्यादा फायदेमंद होंगे, क्योंकि इसमें न्यूट्रिएंट्स (पोषक तत्व) पकाए हुए ओट्स के मुकाबले बहुत ज्यादा होते हैं।
भिगोकर ओट्स बनाना बहुत आसान है। इसके लिए आप ओट्स को रात में अपने मनपसंद लिक्विड जैसे- दूध, पानी, अलमंड मिल्क, कोकोनट मिल्क, दही आदि किसी एक में भिगाेकर रख दें। सुबह ये फूल जाएंगे। इसके बाद इसमें अपने मनपसंद फल (केला, अंगूर, अनार, पाइन एप्पल, कीवी, संतरा, बेरीज, स्ट्रॉबेरी) और नट्स (काजू, बादाम, पिस्ता, किशमिश, गरी, मखाना, अखरोट आदि) काटकर डालें और खाएं।
दूध, पानी या दही में भीगे हुए ओट्स आंच में पकाए गए ओट्स से ज्यादा सेहतमंद होते हैं। रात में भिगाेकर रखे गए ओट्स सुबह इतने मुलायम हो जाते हैं। इसके अलावा आंच में कोई भी खाद्य पदार्थ पकाने से उसके कई पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं। रात में भिगाकर रखने से ओट्स बहुत धीरे-धीरे लिक्विड को सोखते हैं, जिससे ओट्स और लिक्विड दोनों के पोषक तत्व सुरक्षित रहते हैं। लंबे समय तक भीगने के कारण ओट्स में मौजूद सटार्च टूट जाते हैं, जिससे ओट्स में साइटिक एसिड कम हो जाता है। इससे ये आसानी से पच जाता है।
इतना ही नहीं, भीगे ओट्स खाने से आपका वजन तेजी से कम होता है। इसका कारण यह है कि ये ओट्स आंच में पकाए गए ओट्स के मुकाबले ज्यादा सुपाच्य और फाइबरयुक्त होता है। फाइबर ज्यादा होने के कारण आपका पेट देर तक भरा रहता है, आंतों की गंदगी साफ हो जाती है और आप ज्यादा चर्बी घटा सकते हैं। चूंकि इस ओट्स में स्टार्च की मात्रा कम हो जाती है, इसलिए ये शरीर में इंसुलिन की मात्रा भी बढ़ाता है।
Date Milk Benefits : दूध और छुहारा दोनों एकसाथ सेहत के लिए काफी फायदेमंद, अनेक फायदे छिपे हैं इनमें
सुबह के नाश्ते में ओट्स खाना आपके लिए बहुत फायदेमंद होता है। ओट्स खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है और गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ती है। इसके अलावा ये हाई ब्लड प्रेशर और टाइप-2 डायबिटीज में भी फायदेमंद होता है। इसलिए दिल की बीमारियां ओट्स खाने से दूर रहती हैं।
Date Milk Benefits : दूध और छुहारा दोनों एकसाथ सेहत के लिए काफी फायदेमंद, अनेक फायदे छिपे हैं इनमें