यात्रियों से भरी बस 100 फीट गहरी खाई में गिर गई, जानिए इतने लोगों की मौत
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Accident In Nainital : उत्तराखंड के नैनीताल में बुधवार दोपहर बाद एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। जी हां, यहां यात्रियों से भरी एक बस 100 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं जबकि 25 अन्य घायल हो गए।
यह दुर्घटना नैनीताल जिले के खैरना के पास हुई। बस भीमताल से हल्द्वानी की ओर जा रही थी। अचानक बस का नियंत्रण बिगड़ने से वह गहरी खाई में गिर गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और एसडीआरएफ (स्टेट डिजास्टर रेस्पॉन्स फोर्स) की टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया।
वहीं घायलों को खाई से बाहर निकालने के लिए रस्सियों और अन्य उपकरणों का उपयोग किया गया। कई घायलों को कंधों पर लादकर सड़क तक लाया गया। उन्हें प्राथमिक चिकित्सा के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को हल्द्वानी के बड़े अस्पतालों में रेफर किया गया है।
वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया और अधिकारियों को तत्काल राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। वहीं पुलिस ने बताया कि हादसे का कारण तकनीकी खराबी या चालक की चूक हो सकती है। हालांकि, वास्तविक कारण का पता विस्तृत जांच के बाद ही चल सकेगा।
हरियाणा से प्रयागराज में महाकुंभ तक जारी रहेगी बस सेवा, श्रद्धालु यात्रियों को मिल रहा…
नगर निकाय चुनाव पद के लिए नहीं अपितु विकास और लोगों के सपनों को साकार…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Suicide Or Murder : पानीपत के गांव निम्बरी में एक…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Krishan Pal Gurjar : इन दिनों हरियाणा में निकाय चुनाव…
24 फरवरी को रोहतक में सीएम नायब सैनी बीजेपी के शहरी निकाय को लेकर संकल्प…
आर्य समाज की बैठक में लिया निर्णय, यज्ञ करवाने वाले परिवार को 1100 रुपये से…