होम / Love Affair: बेशर्मी की सारी हदें पार! चाची का आया भतीजे पर दिल, साथ पहुंचे SP ऑफिस, फिर जो हुआ…

Love Affair: बेशर्मी की सारी हदें पार! चाची का आया भतीजे पर दिल, साथ पहुंचे SP ऑफिस, फिर जो हुआ…

BY: • LAST UPDATED : February 5, 2025

India News Haryana (इंडिया न्यूज),Love Affair: चूरू जिले के लाडनूं में से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल यहाँ एक चची का दिल उसके ही भतीजे पर आ गया। आपको बता दें भतीजे की उम्र केवल 23 साल है। वहीँ चची ने अपने पति को छोड़कर अपने ही भतीजे के साथ लिव इन रिलेशन में रहना शुरू कर दिया। जैसे ही उनके लव अफेयर का मामला फैला वैसे ही चूरू में होने की वजह से दोनों एसपी दफ्तर पहुंचे और सुरक्षा की मांग की। वहीँ चूरू एसपी ऑफिस में 21 साल की मुस्कान ने बताया कि उसका माइका लाडनूं के जावाबास में है। उसने लाडनू के ही सहरिया बास के व्यक्ति के साथ साल 2018 में शादी रचाई थी। लेकिन अनबन के चलते उसका मन अपने पति पर से हटने लगा और देखते ही देखते वो अपने भतीजे से प्रेम संबंध में आ गई।

  • इस तरह बनाया भतीजे से रिश्ता
  • पति से मिलने लगी धमकी

Blood Pressure Diet: क्या आप भी हैं BP के मरीज? आज ही बनाएं इन खाने की चीजों से दूरी, हो सकता है जान को खतरा

इस तरह बनाया भतीजे से रिश्ता

मुस्कान ने जानकारी दी कि वो आठवीं कक्षा तक पढ़ी हुई है। शादी के बाद उसके दो बच्चे हुए हैं। वहीँ वो अपने 5 साल के बेटे को ससुराल में ही छोड़कर आ गई। इस दौरान उसने बताया कि उसका पति उसे बेरहमी से पीटा करता था। इतना ही नहीं उसे खाना भी नहीं देता था। पति की मारपीट के बारे में उसने अपने पीहर में भी बताया था, लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया। मुस्कान ने जानकारी दी कि उसके पीहर जावाबास में उसका पड़ोसी और रिश्ते में भतीजे 23 वर्षीय साहिल से उसकी दोस्ती तीन साल पहले हुई थी। उसने साहिल को अपने हालात बताए। जिसके बाद साहिल ने उसका हमदर्द बनकर उसका साथ दिया। और साथ देते देते ये दोनों एक रिश्ते में बंध गए।

Mahendragarh: महेंद्रगढ़ में वकील को मिली जान से मारने की धमकी, गांव वालों ने बुरी तरह की मारपीट, जानिए पूरा मामला

पति से मिलने लगी धमकी

मुस्कान ने इस बात की जानकारी दी कि 12 महीने पहले उसके पीहर में भी दोनों के प्रेम प्रसंग के बारे में पता चल गया था। जिसके बाद करीब 8 महीने पहले उसके पति को भी साहिल के बारे में पता लग चुका था। इस दौरान उसके पति ने उसे धमकी भी दी थी लेकिन इसके बावजूद उसका साहिल से संपर्क खत्म नहीं हुआ। वहीँ 2 फरवरी की रात वो अपनी 10 महीने की बेटी को साथ ससुराल से निकल गई। यहां साहिल भी उसके साथ ही आ गया दोनों बस से रतनगढ़ पहुंचे। इसके बाद महिला ने जानकारी दी कि चूरू में साहिल का ननिहाल है इसलिए दोनों चूरू पहुंच गए। आपको बता दें, मुस्कान ने बताया कि उसके घर वाले उन दोनों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं इसलिए सुरक्षा के लिए वो एसपी दफ्तर पहुंची।

Gold-Silver Price : सोने की कीमत जान आप आज होंगे हैरान, जानिए इतना हो गया है भाव, चांदी के रेट भी बढ़े

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT