देश

Former PM Manmohan Singh Funeral : पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह पंचतत्व में विलीन, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई

  • बेटी ने मुखाग्नि दी, तीनों सेनाओं ने सलामी दी

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Former PM Manmohan Singh Funeral : पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का आज दिल्ली के निगमबोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सेना की तोपगाड़ी पर उनके पार्थिव शरीर को निगमबोध घाट लाया गया था, जहां तीनों सेनाओं ने उन्हें सलामी दी। इस दौरान मनमोहन की पत्नी गुरशरण कौर, बड़ी बेटी उपिंदर (65), दूसरी बेटी दमन (61) और तीसरी बेटी अमृत (58) निगमबोध घाट पर मौजूद हैं। पिता को बेटी ने मुखाग्नि दी।

Former PM Manmohan Singh Funeral : राष्ट्रपति, पीएम सहित कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

डॉ. सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, और कई अन्य गणमान्य नेता पहुंचे। कांग्रेस की ओर से सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

नीली पगड़ी में किए गए विदा

अंतिम संस्कार के दौरान डॉ. मनमोहन सिंह को उनकी पसंदीदा नीली पगड़ी पहनाई गई, जो उनके व्यक्तित्व का अभिन्न हिस्सा थी। यह पगड़ी कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के रंग से प्रेरित थी, जिसे उन्होंने अपने जीवन में हमेशा विशेष महत्व दिया।

शांति और सादगी के प्रतीक

डॉ. मनमोहन सिंह को उनकी सादगी, विनम्रता और नीतिगत दृढ़ता के लिए हमेशा याद किया जाता रहेगा। 10 वर्षों तक प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा करने वाले डॉ. सिंह ने भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की स्थिति को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। उन्हें एक दूरदर्शी नेता, कुशल अर्थशास्त्री और शांतिपूर्ण नेतृत्व के प्रतीक के रूप में याद किया जा रहा है। डॉ. मनमोहन सिंह का जाना न केवल भारतीय राजनीति के लिए बल्कि पूरे देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनका जीवन और योगदान हमेशा देशवासियों के दिलों में अमिट रहेगा।

92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

मालूम रहे कि 26 दिसंबर को रात को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का दिल्ली के एम्स में निधन हो गया था।उन्होंने 92 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। तबीयत बिगड़ने के बाद एम्स में भर्ती में कराया गया था जहां उनका निधन हो गया। दिल्ली कांग्रेस ने इस खबर की पुष्टि की है। मनमोहन सिंह का राजनीतिक करियर ऐतिहासिक रहा।
Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Anil Vij : महाकुंभ के लिए हरियाणा से 21 फरवरी तक चली 595 बसें, जानें किस शहर से चली कितनी बस, महाकुंभ तक जारी रहेगी ये बस सर्विस

हरियाणा से प्रयागराज में महाकुंभ तक जारी रहेगी बस सेवा, श्रद्धालु यात्रियों को मिल रहा…

8 hours ago

CM Nayab Singh Saini का दावा – ट्रिपल इंजन की सरकार बनने के बाद तीन गुणा तेज गति से होगा प्रदेश का विकास 

नगर निकाय चुनाव पद के लिए नहीं अपितु विकास और लोगों के सपनों को साकार…

8 hours ago