देश

Manmohan Singh Death : पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार कल, प्रधानमंत्री मोदी ने उनके घर पहुंच दी श्रद्धांजलि

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Manmohan Singh Death : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के आवास पर पहुंचे और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। डॉक्टर मनमोहन (92) का अंतिम संस्कार शनिवार को किया जाएगा। पीएम मोदी ने उनके निधन को राष्ट्र के लिए एक बड़ी क्षति बताया। उन्होंने कहा, मैं इस कठिन घड़ी में उनके परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।

Manmohan Singh Death : मनमोहन सिंह जी के निधन से से गहरा दुख पहुंचा

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि डॉक्टर मनमोहन सिंह जी के निधन से हम सभी के दिलों में गहरा दुख पहुंचा है। उनका जाना राष्ट्र के लिए भी एक बड़ी क्षति है जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती। पीएम ने डॉक्टर सिंह की असाधारण यात्रा को इस दौरान याद किया। साथ ही विभाजन के दौर की चुनौतियों से पार पाने से लेकर भारत के आर्थिक सुधारों को आकार देने में डॉक्टर सिंह के अहम योगदान को उन्होंने याद किया।

उनके जीवन से अनेक शिक्षाएं मिलीं

मोदी ने कहा, डॉ. मनमोहन का जीवन हमें संघर्षों से ऊपर उठकर नई ऊंचाइयों तक पहुंचने की शिक्षा देता है। उनकी यह सीख आने वाली पीढ़ियों का हमेशा मार्गदर्शन करती रहेगी। वे एक दयालु स्वभाव इंसान, एक विद्वान अर्थशास्त्री और सुधारों के लिए समर्पित नेता के रूप में हमेशा याद रखे जाएंगे। एक अर्थशास्त्री के रूप में उन्होंने विभिन्न स्तरों पर कई क्षमताओं में भारत सरकार की सेवा की।

Condolences on Manmohan Singh’s Demise : पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर हरियाणा के नेताओं ने व्यक्त की गहरी संवेदनाएं, राजनीतिक जगत को अपूर्णीय क्षति

मोदी ने यह भी कहा कि दुनिया के प्रतिष्ठित संस्थानों से शिक्षा प्राप्त करने और सरकार में कई वरिष्ठ पदों पर रहने के बाद भी डॉक्टर सिंह अपनी विनम्र जड़ों को कभी नहीं भूले। दलीय राजनीति से ऊपर उठकर उन्होंने हमेशा सभी दलों के लोगों से संपर्क बनाए रखा और सभी के लिए सुलभ रहे।

पीएम मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए मनमोहन सिंह के साथ अपनी बैठकों को भी याद किया। उन्होंने कहा, जब मैं मुख्यमंत्री था, तब मैंने डॉक्टर सिंह जी के साथ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर खुलकर चर्चा की थी। दिल्ली आने के बाद भी मैं उनसे मिलता था और समय-समय पर उनके साथ चर्चा करता था। वे मुलाकातें और बातचीत हमेशा याद रहेंगी।

Manmohan Singh का पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ से ऐसा रिश्ता जो हर किसी को नहीं पता

अंतिम संस्कार राजघाट के पास किया जाएगा

सूत्रों की मानें तो पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार राजघाट के पास शनिवार को किया जाएगा। फिलहाल आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है। उनका जन्म 26 सितंबर, 1932 को हुआ था।

Manmohan Singh का हरियाणा के विकास में अहम योगदान, दी हैं कई ऐतिहासिक सौगातें

Manmohan Singh का चंडीगढ़ से गहरा जुड़ा है ‘जीवन और विरासत’ का एक महत्वपूर्ण हिस्सा, जानें कितनी सम्पत्ति छोड़ गए मनमोहन

Amit Sood

Recent Posts

Anil Vij : महाकुंभ के लिए हरियाणा से 21 फरवरी तक चली 595 बसें, जानें किस शहर से चली कितनी बस, महाकुंभ तक जारी रहेगी ये बस सर्विस

हरियाणा से प्रयागराज में महाकुंभ तक जारी रहेगी बस सेवा, श्रद्धालु यात्रियों को मिल रहा…

7 hours ago

CM Nayab Singh Saini का दावा – ट्रिपल इंजन की सरकार बनने के बाद तीन गुणा तेज गति से होगा प्रदेश का विकास 

नगर निकाय चुनाव पद के लिए नहीं अपितु विकास और लोगों के सपनों को साकार…

7 hours ago