मनमोहन सिंह के स्मारक को लेकर सियासत गरमाई, खड़गे बोले- जहां अंतिम संस्कार, वहीं स्मारक बने
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Manmohan Singh Memorial Controversy : पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार और उनके स्मारक को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर निवेदन किया था कि डॉ. सिंह का अंतिम संस्कार ऐसे स्थान पर किया जाए, जहां उनका स्मारक बनाया जा सके।
वहीं गृह मंत्रालय ने जवाब में कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार दिल्ली के निगमबोध घाट पर किया जाएगा। स्मारक के लिए उचित स्थान तलाशी जाएगी और ट्रस्ट का गठन किया जाएगा, लेकिन यह प्रक्रिया समय लेगी।
गृह मंत्रालय के इस बयान के बाद कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने सरकार पर निशाना साधा और कहा कि स्मारक के लिए जमीन तक तय न करना देश के पहले सिख प्रधानमंत्री का अपमान है। प्रियंका गांधी ने डॉ. सिंह का स्मारक शक्ति स्थल (इंदिरा गांधी का स्मारक) या वीरभूमि (राजीव गांधी का स्मारक) के पास बनाने का सुझाव दिया।
वहीं भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने डॉ. सिंह को कभी सम्मान नहीं दिया और अब उनके निधन के बाद राजनीति कर रही है। भाजपा प्रवक्ता सीआर केसवन ने भी कहा कि कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव के लिए भी स्मारक बनाने की पहल नहीं की। राव का पार्थिव शरीर कांग्रेस मुख्यालय तक नहीं लाया गया था, जबकि प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया।
भाजपा ने यह स्पष्ट किया कि स्मारक बनाने की प्रक्रिया में भूमि अधिग्रहण और ट्रस्ट के गठन जैसे कई चरण शामिल हैं, जिन्हें पूरा करने में समय लगता है। दुख की इस घड़ी में राजनीति से बचना चाहिए और सरकार डॉ. सिंह को पूरा सम्मान देने के लिए प्रतिबद्ध है।
Manmohan Singh: केंद्र सरकार का बड़ा एलान, मनमोहन सिंह की बनेगी समाधि, जानिए कहां होगा अंतिम संस्कार
हरियाणा से प्रयागराज में महाकुंभ तक जारी रहेगी बस सेवा, श्रद्धालु यात्रियों को मिल रहा…
नगर निकाय चुनाव पद के लिए नहीं अपितु विकास और लोगों के सपनों को साकार…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Suicide Or Murder : पानीपत के गांव निम्बरी में एक…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Krishan Pal Gurjar : इन दिनों हरियाणा में निकाय चुनाव…
24 फरवरी को रोहतक में सीएम नायब सैनी बीजेपी के शहरी निकाय को लेकर संकल्प…
आर्य समाज की बैठक में लिया निर्णय, यज्ञ करवाने वाले परिवार को 1100 रुपये से…