देश

Manmohan Singh: ‘देश ने अपना एक सबसे विशिष्ट नेता खो दिया’, मनमोहन सिंह के लिए PM Modi के कुछ अनमोल शब्द

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Manmohan Singh: इस समय देशभर में काफी निराशा भरा माहौल है क्यूंकि देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने कल रात दुनिया को अलविदा कह दिया। आपकी जानकारी के लिए बता दें लंबे समय से बीमार चल रहे डॉ. मनमोहन सिंह ने दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस ली। इनके निधन के बाद भारत की राजनीति में भी मायूसी का माहौल छा गया। ऐसे में डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुःख के साथ शोक व्यक्त किया। पीएम मोदी ने मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि भारत अपने सबसे प्रतिष्ठित नेताओं में से एक डा. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक मना रहा है। साधारण पृष्ठभूमि से उठकर वो एक प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री बने। इसके अलावा भी प्रधानमंत्री मोदी ने कुछ अनमोल शब्द उनकी याद में बोले।

  • जानिए क्या बोले प्रधानमंत्री
  • सोशल मीडिया पर शेयर की कुछ यादें

Manmohan Singh का चंडीगढ़ से गहरा जुड़ा है ‘जीवन और विरासत’ का एक महत्वपूर्ण हिस्सा, जानें कितनी सम्पत्ति छोड़ गए मनमोहन  

जानिए क्या बोले प्रधानमंत्री

वहीँ PM मोदी ने उनकी जाड में आगे कहा कि उन्होंने वित्त मंत्री सहित अलग अलग सरकारी पदों पर कार्य किया और सालों तक हमारी आर्थिक नीति पर अपनी गहरी छाप छोड़ी। संसद में उनके हस्तक्षेप भी बहुत ही व्यावहारिक थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मन मोहन सिंह की सराहना करते हुए कहा कि, प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए व्यापक प्रयास किए।

CM Nayab Saini : महेंद्रगढ़ में कल सीएम का धन्यवाद-कार्यक्रम, महेंद्रगढ़ को देंगे कई सौगातें

सोशल मीडिया पर शेयर की कुछ यादें

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की याद में प्रधानमंत्री ने एक्स पर मनमोहन सिंह से जुड़ी कुछ यादें सांझा की। दरअसल उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि जब डॉ. मनमोहन सिंह जी प्रधानमंत्री थे और मैं गुजरात का मुख्यमंत्री था तब मेरे और उनके बीच नियमित बातचीत होती थी। हम शासन से संबंधित विभिन्न विषयों पर व्यापक विचार-विमर्श करते थे। उनकी बुद्धिमत्ता और विनम्रता सदैव झलकती रहती थी। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं डॉ. मनमोहन सिंह जी के परिवार, उनके दोस्तों और अनगिनत प्रशंसकों के साथ हैं। ॐ शांति।

Haryana Government द्वारा तबादलों को लेकर निर्देश – मुख्यमंत्री की ट्रांसफर एडवाइजरी के बिना नहीं किया जाएगा कर्मचारियों का कोई भी तबादला 

Heena Khan

Share
Published by
Heena Khan

Recent Posts

Anil Vij : महाकुंभ के लिए हरियाणा से 21 फरवरी तक चली 595 बसें, जानें किस शहर से चली कितनी बस, महाकुंभ तक जारी रहेगी ये बस सर्विस

हरियाणा से प्रयागराज में महाकुंभ तक जारी रहेगी बस सेवा, श्रद्धालु यात्रियों को मिल रहा…

5 hours ago

CM Nayab Singh Saini का दावा – ट्रिपल इंजन की सरकार बनने के बाद तीन गुणा तेज गति से होगा प्रदेश का विकास 

नगर निकाय चुनाव पद के लिए नहीं अपितु विकास और लोगों के सपनों को साकार…

5 hours ago