सोने की कीमत जान आप आज होंगे हैरान, जानिए इतना हो गया है भाव, चांदी के रेट भी बढ़े
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Gold-Silver Price : सोने-चांदी की कीमतों में बीते दिनों से लगातार जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। आज यानी 5 फरवरी को सोने की कीमत रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,313 रुपए और महंगा हुआ है जिसके बाद इसकी कीमत 84,323 रुपए हो गई है। इससे पहले 4 फरवरी को सोना 83,010 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर था।
विशेषज्ञों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में तेजी, डॉलर की कमजोरी और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता इसकी बड़ी वजह है। निवेशकों का झुकाव अब ज्यादा सुरक्षित विकल्पों की ओर हो रहा है, जिससे कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है। अगर आप सोना-चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो कीमतों पर नजर बनाए रखें, क्योंकि आने वाले दिनों में इसमें और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया की मानें तो अमेरिका और यूके में ब्याज दरों में कटौती के बाद गोल्ड ETF की खरीदारी में बढ़ौत्तरी सामने आएगी, जिसके बाद सोने के दाम और चढ़ सकते हैं। उनके अनुसार, 30 जून तक सोना 85,000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है।
विशेषज्ञों का कहना है कि ग्राहकों को हमेशा BIS हॉलमार्क वाला ही सर्टिफाइड गोल्ड (Certified Gold) ही खरीदना चाहिए। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड होता है, जिसे HUID (हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर) कहा जाता है। यह नंबर अल्फान्यूमेरिक होता है, जैसे AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए यह तय किया जा सकता है कि सोना कितने कैरेट का है।
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kumari Selja : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Raid in Faridabad : हरियाणा के जिला फरीदाबाद में आयकर…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…
कई बड़े कांग्रेसी नेता भाजपा में हुए शामिल, मुख्यमंत्री नायब सिंह की शान में अब…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…