Saturday, September 16, 2023
HomeनेशनलU20 World Wrestling Championship : हरियाणा की पंघाल ने यूक्रेन की मारिया...

U20 World Wrestling Championship : हरियाणा की पंघाल ने यूक्रेन की मारिया येफ्रेमोवा को हरा जीती चैंपियनशिप

Date:

  • भारत ने पहली बार जीती टीम चैंपियनशिप

India News (इंडिया न्यूज़), U20 World Wrestling Championship, चंडीगढ़ : हरियाण के हिसार निवासी अंतिम पंघाल ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। जी हां अब अंतिम पंघाल दो बार अंडर-20 विश्व चैंपियन बनने वाली भारत की पहली महिला पहलवान बन गई हैं। पंघाल ने 53 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।

वहीं सविता ने भी 62 किग्रा में सोने का तमगा अपने नाम किया। बता दें कि इस बार भारत के 7 पहलवानों ने इस बार पदक जीता है जिनमें तीन स्वर्ण शामिल हैं जिनमें अंतिम कुंडू (65 किग्रा) ने रजत और रीना (57 किग्रा), हर्षिता (72 किग्रा) और आरजू (68 किग्रा) ने कांस्य पदक जीते। जानकारी के अनुसार हिसार की अंतिम पंघाल ने यूक्रेन की मारिया येफ्रेमोवा को 4-0 से हराकर जीत हासिल की है। पंघाल ने अपनी फुर्ती और दिमाग के इस्तेमाल से विराेधियों को मात दे दी।

यह भी पढ़ें : Mountaineer Anita Kundu : मुख्यमंत्री की ओएसडी बनी अनीता कुंडू

यह भी पढ़ें : Amba Airport : अंबाला छावनी एयरपोर्ट का नाम होगा अंबा

Latest stories

Related Stories