पहली कलम से Property ID और PPP की पीपनी बजा देंगे : वरिंदर शाह
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Congress Candidate Varinder Shah : पानीपत शहरी से कांग्रेस प्रत्याशी वरिंदर शाह ने चुनाव प्रचार के दौरान में बड़े वादे किए हैं। इन वादों के हिसाब से शाह का स्पष्ट विजन है कि नागरिक सशक्तिकरण, भ्रष्टाचार पर कड़ी कार्रवाई, युवाओं के लिए रोजगार, शहर और प्रदेश का विकास, और क्षेत्र में उद्योगों को एक नई दिशा देना। अपने चुनावी घोषणापत्र में उन्होंने भाजपा सरकार की नाकामियों पर आक्रामक हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा के पिछले 10 साल समाज के हर तबके महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों, व्यापारियों आदि के लिए परेशानी और दुख का कारण रहे हैं।
चुनाव प्रचार के दौरान शाह ने कहा कि कांग्रेस को सत्ता मिलने का मतलब होगा आम लोगों का राज। रविवार को शाह ने पटेल नगर, आदर्श नगर, न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, जगन्नाथ विहार, पचरंगा बाज़ार, मुखीजा कॉलोनी, खेड़ा चौक, विकास नगर, पठान मोहल्ला, सेक्टर – 18 समेत विधानसभा क्षेत्र के कई अन्य इलाक़ों में चुनाव प्रचार किया।
वरिंदर शाह ने कहा, “मैं विधायक बन गया तो आप सब विधायक होंगे।” उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा शासन के दौरान जनता को अपने काम करवाने के लिए नेताओं और अधिकारियों की सिफारिश की ज़रूरत पड़ती रही है, लेकिन उनकी सरकार में हर नागरिक सशक्त होगा और प्रशासन भ्रष्टाचार से मुक्त होगा।
शाह ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि मौजूदा सरकार ने सत्ता का दुरुपयोग करते हुए जनता को अपनी व्यवस्था से लड़ने के लिए मजबूर कर दिया है। कांग्रेस की सरकार एक ऐसी प्रशासनिक व्यवस्था बनाएगी, जहां हर नागरिक अपने अधिकारों के प्रति जागरूक और सशक्त होगा, और बिना किसी सिफारिश या रिश्वत के अपने काम करवा सकेगा।
भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार पर तीखा प्रहार करते हुए, वरिंदर शाह ने कहा, “पहली कलम से परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) की पीपनी बजाकर भ्रष्टाचार पर लगाम लगाऊंगा।” यह बयान भाजपा सरकार के जनसेवाओं में फैले भ्रष्टाचार और संपत्ति आईडी जैसी समस्याओं की ओर इशारा है। शाह ने वादा किया कि उनकी सरकार सत्ता में आते ही इन प्रक्रियाओं को सरल बनाएगी और भ्रष्टाचार का अंत करेगी।
उन्होंने कहा, “भाजपा सरकार ने प्रॉपर्टी आईडी और पहचान पत्र जैसी व्यवस्थाओं के जरिए जनता को फंसाया है। हमारी सरकार इन्हें समाप्त कर नागरिकों को राहत देगी।” शाह ने कहा कि भाजपा की नीतियां सिर्फ आम जनता को परेशान करने वाली हैं, जबकि उनकी सरकार प्रशासनिक प्रक्रियाओं को पारदर्शी और जनता के अनुकूल बनाएगी।
चुनाव प्रचार के दौरान वरिंदर शाह ने भाजपा के पिछले दस सालों के शासन को देश-प्रदेश के लोगों को गुमराह करने वाला बताया। शाह ने कहा,”पिछले दस वर्षों में भाजपा ने देश और प्रदेश को गुमराह किया है, जिसके परिणामस्वरूप बेरोजगारी, महंगाई और सामाजिक असमानता में वृद्धि हुई है। कांग्रेस की आगामी नीतियाँ न केवल पारदर्शी होंगी, बल्कि जन-भागीदारी को सुनिश्चित करेगी।” शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा से जनता की आवाज़ को प्राथमिकता दी है। कांग्रेस मानती है कि असली विकास तब संभव है जब जनता की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।
वरिंदर शाह ने अपने संबोधन में भाजपा सरकार की नौकरशाही पर तीखा तंज कसते हुए कहा, “मैं आपके फ़ोन में करंट डाल दूंगा, ताकि अफ़सर एक बार में आपका काम सुने।” उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में अधिकारियों ने जनता की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया, लेकिन उनकी सरकार में अधिकारियों को जवाबदेह बनाया जाएगा। शाह ने कहा, “भाजपा सरकार की नीतियां जनता की आवाज़ को दबाने वाली रही हैं। मेरी सरकार में जनता की आवाज़ सबसे ऊपर होगी, और उनकी समस्याओं का समाधान त्वरित होगा।”
वरिंदर शाह ने पानीपत के उद्योगों को पुनर्जीवित करने और क्षेत्र में निवेश लाने का वादा किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पानीपत के उद्योगों को बर्बाद कर दिया है। “हमारी सरकार बनने पर हम पानीपत के उद्योगों में नया निवेश लाएंगे और उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाएंगे। भाजपा ने केवल उद्योगों का शोषण किया है, जबकि मैं उन्हें पुनर्जीवित कर क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभाने का काम करूंगा।
शाह ने उद्योगों को सुरक्षित और अनुकूल माहौल देने का वादा किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने उद्योगपतियों को सिर्फ झूठे वादे दिए हैं। “मैं उद्योगों को एक सुरक्षित वातावरण दूंगा, ताकि वे बिना किसी डर के अपने व्यवसाय को बढ़ा सकें,” शाह ने कहा। उन्होंने यह भी वादा किया कि उनकी सरकार में उद्योगों के लिए प्रक्रियाएं सरल और पारदर्शी होंगी, जिससे निवेश और विकास को बढ़ावा मिलेगा।
वरिंदर शाह ने अपने भाषण का समापन इस वादे के साथ किया कि कांग्रेस की जीत जनता की जीत होगी। उन्होंने कहा, कांग्रेस की जीत का मतलब है जनता के हाथ में सत्ता। भाजपा ने जनता को सिर्फ धोखा दिया है, लेकिन कांग्रेस की सरकार में हर नागरिक सशक्त होगा और उनकी आवाज़ सबसे ज़्यादा मायने रखेगी। शाह ने जनता से कांग्रेस को समर्थन देने की अपील की, ताकि भ्रष्टाचार और असमानता को समाप्त कर पानीपत के नागरिकों और उद्योगों को एक नई दिशा दी जा सके।
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kumari Selja : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Raid in Faridabad : हरियाणा के जिला फरीदाबाद में आयकर…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…
कई बड़े कांग्रेसी नेता भाजपा में हुए शामिल, मुख्यमंत्री नायब सिंह की शान में अब…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…