दुनिया के 10 सबसे गरीब देश, यहां लोगों को नहीं मिलती दो वक्त की रोटी

दुनिया का सबसे गरीब देश सूडान है। यहां की सालाना प्रति व्यक्ति आय करीब 492 डॉलर यानी 41,173 रुपए है

गरीब देशों की इस सूची में अगला नाम पूर्वी अफ्रीकी देश बुरुंडी का है। यहां प्रति व्यक्ति वार्षिक आय 936 डॉलर यानी 78,250 रुपये है

इस सूची में तीसरे स्थान पर सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक है। यहां प्रति व्यक्ति वार्षिक आय 1,140 डॉलर यानी 95,261 रुपये है

प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर कांगो गरीब देशों की सूची में चौथे स्थान पर है। यहां प्रति व्यक्ति वार्षिक आय 1,570 डॉलर (1,31,193 रुपये) है

मोजाम्बिक को कई आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। जहां प्रति व्यक्ति वार्षिक आय 1,650 डॉलर यानी 1,37,878 रुपये है

खेती पर काफी हद तक निर्भर रहने वाला मलावी दुनिया का छठा सबसे गरीब देश है। यहां प्रति व्यक्ति वार्षिक आय 1,710 डॉलर यानी 1,42,892 रुपये है

गरीब देशों की सूची में नाइजर सातवें स्थान पर है। यहां की प्रति व्यक्ति वार्षिक आय 1,730 डॉलर यानी 1,44,563 रुपये है

चाड की अर्थव्यवस्था काफी हद तक तेल निर्यात पर निर्भर करती है। इसकी प्रति व्यक्ति आय 1,860 डॉलर यानी 1,55,427 रुपये है

लौह अयस्क और रबर का प्राकृतिक घर लाइबेरिया भी गरीब देशों की सूची में शामिल है। इसकी प्रति व्यक्ति आय 1,880 डॉलर यानी 1,57,098 रुपये है

मेडागास्कर इस सूची में 10वें स्थान पर है। इसकी प्रति व्यक्ति आय 1,990 डॉलर यानी 1,66,290 रुपये है