अनुष्का और विराट 'परफेक्ट पैरेंट्स' नहीं है!

Credit: Goggle

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने साल 2017 में शादी की थी।

हाल ही में मुंबई में हुए एक इवेंट में अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली के साथ पैरेंटिंग की चुनौतियों के बारे में खुलकर बात की।

उन्होंने कहा कि पैरेंटिंग में परफेक्ट होने का दबाव होता है। इसे स्वीकार करना और अपनी गलतियों से सीखना जरूरी है।

अनुष्का ने यह भी कहा कि वह और विराट अपने बच्चे के सामने एक अच्छा उदाहरण पेश करने की कोशिश करते हैं।

अनुष्का ने माना कि पैरेंट बनने का काफी दबाव होता है।

इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, 'हम आदर्श नहीं हैं और यह बिल्कुल ठीक है।

हम कभी-कभी शिकायत करते हैं और बच्चों के सामने इसे स्वीकार करना ठीक है ताकि उन्हें पता चले कि हम भी गलतियां करते हैं।

उन्होंने कहा कि अपनी गलतियों को स्वीकार करने से बच्चों में तनाव कम होता है।