धोनी पर भड़के आशीष नेहरा!

Credit: Goggle

साल 2005 में पाकिस्तान की टीम भारत दौरे पर थी। जहां दोनों टीमों ने वनडे सीरीज खेली थी।

इस सीरीज के एक वनडे मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 315 रन बनाए थे।

जिसके बाद पाकिस्तान की तरफ से शाहिद अफरीदी और सलमान बट पारी की शुरुआत करने आए थे।

जब आशीष नेहरा गेंदबाजी कर रहे थे, तब उनकी एक गेंद पर धोनी ने विकेट के पीछे अफरीदी का कैच छोड़ दिया था।

जिसके बाद नेहरा को काफी गुस्सा आया और वो बीच मैदान में धोनी पर भड़कते नजर आए।

नेहरा के गुस्से के बाद धोनी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और वो तब भी शांत रहे।

अब नेहरा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।