मर्दो को लेकर बड़ा खुलासा, क्या खत्म हो जाएगा पुरुषों का वजूद! 

P.C- Pinterst  

हाल ही में एक शोध में पाया गया है कि Y क्रोमोसोम में धीरे-धीरे गिरावट आ रही है एक वक्त ऐसा आएगा जब यह पूरी तरह खत्म हो जाएगा।

 ये खतरा तब तक बना रहेगा जब तक कि कोई नया सेक्स निर्धारण करने वाला जीन विकसित नहीं हो जाता है।

 हालांकि, इसी बीच 'Proceedings of the National Academy of Sciences' में प्रकाशित एक रिसर्च पेपर में अच्छी खबर भी मिली है।

चूहों की दो प्रजातियों में देखा गया कि उन्होंने अपना Y क्रोमोसोम खो दिया, फिर भी वो अपनी प्रजाति बचाने में सफल रहे हैं।

अधिकांश स्तनधारियों में एक समान एक्स और वाई क्रोमोसोम स्ट्रक्चर होता है लेकिन पुरुषों और महिलाओं के बीच असमान जीन वितरण के कारण यह सिस्टम चुनौतियों से भरा है।

दिलचस्प बात यह है कि ऑस्ट्रेलिया के Platypuses स्तनधारी में पक्षियों की तरह ही पूरी तरह से अलग सेक्स क्रोमोसोम होते हैं, जिससे पता चलता है कि स्तनपायी एक्स और वाई क्रोमोसोम कभी सामान्य क्रोमोसोम थे।

 166 मिलियन साल पहले जहां वाई क्रोमोसोम 900 था, वहीं अब यह घटकर केवल 55 रह गया है अगर यही ट्रेंड जारी रहा तो इस हिसाब से अगले 11 मिलियन सालों में वाई क्रोमोसोम पूरी तरह से गायब हो सकता है।