यहां फिर मंडरा रहा  ‘भूकंप-तूफान’ का खतरा

Credit: Google

अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने एक बार फिर क्षुद्रग्रहों को लेकर अलर्ट जारी किया है। इस हफ्ते 3 क्षुद्रग्रह धरती की ओर बढ़ सकते हैं।

ये तीनों बेहद विशालकाय हैं और बहुत तेज गति से धरती के इर्द-गिर्द मंडरा रहे हैं। अगर ये धरती से टकराते हैं तो बाढ़ आ सकती है।

समुद्र में तूफानी लहरों और धरती की प्लेटों की हरकत के कारण भूकंप का खतरा हो सकता है।

अगर संचार प्रणाली काम करना बंद कर देती है तो बिजली गुल होने और डिजिटल शटडाउन के कारण ब्लैकआउट का भी खतरा है।

क्षुद्रग्रह का आकार एक स्टेडियम जितना बड़ा है, जो करीब 900 फीट चौड़ा है। यह धरती से 45 लाख किलोमीटर दूर है।

2002 NV16 क्षुद्रग्रह गुरुवार 24 अक्टूबर को रात करीब 9:15 बजे धरती के पास से गुजरेगा।

यह 17542 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है। यह पृथ्वी से 4520000 किलोमीटर दूर है।

यह दूरी पृथ्वी और चंद्रमा के बीच की दूरी से 11 गुना अधिक है जो 384400 किलोमीटर है। अंतरिक्ष में यह गति सामान्य है।