दीपिका-रणवीर के घर आई खुशखबरी!

हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को शनिवार को मुंबई के एक अस्पताल में स्पॉट किया गया।

जहां वो अपने पति रणवीर सिंह के साथ पहुंची थीं। तभी से फैंस खुशखबरी का इंतजार कर रहे थे।

अब आखिरकार खुशखबरी मिल ही गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एक बेटी के माता-पिता बन गए हैं।

साल की शुरुआत में दीपिका पादुकोण ने सभी के साथ खुशखबरी शेयर की थी कि वो मां बनने वाली हैं।

शादी के 6 साल बाद दीपिका-रणवीर माता-पिता बने हैं।

जैसे ही ये खबर सामने आई है कपल को बधाइयां मिलनी शुरू हो गई हैं।