महात्मा गांधी कितने पढ़े-लिखे थे?

P.C: Freepik

महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता कहा जाता है। 2 अक्टूबर को उनके जन्मदिन को 'गांधी जयंती' के रूप में मनाया जाता है।

देश को आजादी दिलाने में गांधी जी की अहम भूमिका रही। उन्हें राष्ट्रपिता और बापू जैसे कई नामों से पुकारा जाता है।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि महात्मा गांधी ने कितनी शिक्षा प्राप्त की थी और उन्होंने कौन सी डिग्री हासिल की थी?

गांधी जी की शुरुआती शिक्षा गुजरात के पोरबंदर में हुई थी। पढ़ाई में वे एक औसत छात्र थे।

11 साल की उम्र में उन्हें राजकोट के अल्फ्रेड हाई स्कूल में भर्ती कराया गया। इस स्कूल को अब संग्रहालय में बदल दिया गया है।

स्कूली शिक्षा के बाद महात्मा गांधी ने भावनगर के सामलदास आर्ट्स कॉलेज में एडमिशन लिया, लेकिन बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी।

बाद में वे कानून की पढ़ाई करने ब्रिटेन चले गए। उन्होंने यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन से कानून की डिग्री हासिल की।