6 पत्नियां, 1000 बच्चों के बाप हेनरी से मिलिए

  P.C- X

16 फीट लंबाई और करीब 750 किलो वजन और खाने में सबसे पसंदीदा इंसान…

किसी भी शख्स को डराने के लिए इतनी जानकारी काफी है हम जिसकी बात कर रहे हैं उसका नाम हेनरी है।

हेनरी की 6 पत्नियां हैं और बच्चो 10 हजार से भी ज्यादा है।

चौंकने की जरूरत नहीं है, दरअसल, जिस हेनरी की बात हम कर रहे हैं वह कोई इंसान नहीं बल्कि एक मगरमच्छ है।

मगर हेनरी कोई आम मगरमच्छ नहीं है बल्कि दुनिया का सबसे बुजुर्ग मगरमच्छ है।

हेनरी का जन्म 16 दिसंबर 1900 को बोत्सवाना के ओकावांगो डेल्टा में हुआ और इस समय उसकी उम्र 123 साल है।