यहां आज तक पैदा नहीं हुआ एक भी बच्चा!

P.C: Goggle

वेटिकन सिटी का क्षेत्रफल छोटा होने और इसके आसपास इलाज की अच्छी सुविधाएं होने की वजह से यहां अभी तक कोई अस्पताल नहीं बना है।

वेटिकन सिटी में रहने वाले लोगों को किसी भी बीमारी के इलाज के लिए रोम के क्लीनिक और अस्पतालों में जाना पड़ता है।

वेटिकन सिटी में कोई डिलीवरी रूम भी नहीं है। ऐसे में इस छोटे से देश में कोई बच्चा पैदा नहीं हुआ है।

वेटिकन सिटी में रहने वाली कोई महिला अगर गर्भवती है तो डिलीवरी का समय नजदीक आने पर उसे देश से बाहर जाना पड़ता है।

गर्भवती महिला बच्चे के जन्म तक वेटिकन सिटी के आसपास की जगहों पर ही रहती है। वेटिकन सिटी में इस नियम का बहुत सख्ती से पालन किया जाता है।

वेटिकन सिटी इटली की राजधानी रोम से घिरा हुआ है। ऐसे में यहां की ज्यादातर गर्भवती महिलाएं डिलीवरी के समय रोम जाती हैं।

वेटिकन सिटी का निर्माण 1 फरवरी 1929 को हुआ था। तब से लेकर अब तक इस देश में एक भी बच्चा पैदा नहीं हुआ है।