दिवाली के दिन  लोग यहां करते है अजीबोगरीब काम

Credit: Google

दिवाली मनाने के अलग-अलग तरीके हैं। आज हम आपको कुछ प्रचलित परंपराओं और मान्यताओं के बारे में बताते हैं।

भारत के ज़्यादातर हिस्सों में लोग दिवाली के दिन पूजा-पाठ करते हैं और दीये जलाते हैं।

वहीं मलेशिया में हिंदू धर्म को मानने वाले लोग दिवाली के दिन शरीर पर तेल लगाते हैं।

मलेशिया में तमिल हिंदू ज़्यादा हैं, ये लोग इसका पालन करते हैं।

शरीर को आराम देने और स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भी ऐसा किया जाता है।

भारत के दक्षिणी हिस्सों में लोग दिवाली के दिन शरीर पर तेल भी लगाते हैं।

इसे अभ्यंग स्नान भी कहते है, यह मुख्य रूप से तमिलनाडु और कर्नाटक में प्रचलित है।