शेख हसीना ने अपने परिवार वालों को दे दी इतनी बड़ी चीज़!

Credit: Goggle

शेख हसीना के सत्ता से हटने के बाद आरोप लगा था कि प्लॉट आवंटन से जुड़ी फाइलें रिकॉर्ड सेक्शन से हटा दी गई थीं।

अधिकारियों और कर्मचारियों की मांग के बाद फाइलें रिकॉर्ड रूम में वापस कर दी गईं।

शेख हसीना के बेटे जॉय और बेटी साइमा वाजेद को भी 10-10 कट्ठे के प्लॉट मिले हैं।

उनके प्लॉट 015 और 017 हैं। उनके बेटे जॉय का प्लॉट आवंटन पत्र 24 अक्टूबर 2022 को जारी किया गया था।

हसीना की छोटी बहन शेख रेहाना और उनके बच्चों को भी 10-10 कट्ठे के प्लॉट मिले हैं।

उनके प्लॉट रोड 203, सेक्टर 27 में एक ही क्षेत्र में आवंटित किए गए थे। शेख रेहाना का प्लॉट नंबर 013 है।

शेख रेहाना के बेटे रदवान मुजीब सिद्दीकी का प्लॉट नंबर 011 है। उनकी बेटी अजमीना सिद्दीकी रूपंती का प्लॉट नंबर 019 है।