धनतेरस के दिन क्या खरीदना चाहिए?

Credit: Google

इस साल धनतेरस 29 अक्टूबर 2024 को मनाया जा रहा है। यह दिन खरीदारी के लिए बहुत शुभ माना जाता है।

इस दिन लोग सोने-चांदी के आभूषण, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां, झाड़ू, बर्तन आदि जरूर खरीदते हैं।

धनतेरस के दिन पारद श्री यंत्र खरीदना चाहिए। इससे जीवन में हमेशा धन, वैभव और समृद्धि बनी रहती है।

इसके अलावा आप इस दिन श्री धन वर्षा यंत्र, कुबेर यंत्र, महालक्ष्मी यंत्र आदि भी खरीद सकते हैं।

धनतेरस के दिन अष्टधातु से बनी लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति जरूर खरीदें।

धनतेरस के दिन सोने और चांदी के सिक्के जरूर खरीदने चाहिए और दिवाली के दिन इन सिक्कों की पूजा जरूर करनी चाहिए।

धनतेरस के दिन चांदी के बर्तन खरीदना भी बहुत शुभ माना जाता है। धनतेरस के दिन झाड़ू जरूर खरीदना चाहिए।

धनतेरस पर धनिया के बीज जरूर खरीदें। इसे बहुत शुभ माना जाता है।

दिवाली के दिन धनतेरस पर खरीदे गए बीज देवी लक्ष्मी को जरूर अर्पित करें। साथ ही कुछ बीज जमीन में बो दें।