इस गांव का पालतू जानवर हैं सांप!

Credit: Goggle

महाराष्ट्र के शेतफाल को "भारत का सांपों का गांव" के नाम से जाना जाता है।

इस गांव में कोबरा ज्यादातर घरों में मिल जाएंगे। लोग उन्हें अपने घरों में रहने के लिए जगह भी देते हैं।

इस गांव के बच्चे भी कोबरा के साथ खेलते हुए बड़े हुए हैं।

बच्चों को सांपों से कोई डर नहीं लगता और न ही सांप उन्हें काटते हैं।

गांव के लोगों का कहना है कि सांप भगवान शिव के अवतार हैं।

गांव के लोगों का मानना है कि सांप सिर्फ जानवर नहीं बल्कि दिव्य प्राणी हैं, जिनकी पूजा की जानी चाहिए।

इस गांव में सांपों का एक मंदिर भी है। सरकार ने शेतफाल गांव को संरक्षित करने का निर्णय लिया है।