तेजी से फैल रहा ये खतरनाक वायरस, पहचानें लक्षण

Credit: Goggle

ब्लूटंग वायरस से संक्रमित जानवरों में बुखार, पैरों में सूजन और जीभ नीली होने जैसे लक्षण दिखते हैं।

यह वायरस मच्छरों के काटने से फैलता है। यह भेड़ और गाय जैसे जानवरों को प्रभावित करता है।

इस वायरस में जानवरों की जीभ नीली हो जाती है, इसलिए इसे "ब्लूटंग" कहा जाता है।

इसके अलावा जानवरों में बुखार, पैरों में सूजन और कमजोरी जैसे लक्षण देखे जाते हैं।

कभी-कभी जानवर मर भी जाता है, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान होता है।

ऐसे में कई किसान अपने जानवरों की चिंता के साथ-साथ अपनी आजीविका को लेकर भी चिंतित हैं।

ब्लूटंग वायरस की उत्पत्ति अफ्रीका से मानी जाती है। धीरे-धीरे यह दूसरे देशों में भी फैलने लगा।