ये है मच्छरों का मनपसंद खाना!

Credit: Pinterest

कई शोधों में यह बात साफ हो चुकी है कि मच्छर O ब्लड ग्रुप वाले लोगों की तरफ ज्यादा आकर्षित होते हैं।

मच्छरों को O ब्लड ग्रुप वाले लोगों का खून ज्यादा पसंद होता है, इस वजह से वे सबसे पहले इन्हीं लोगों को अपना निशाना बनाते हैं।

इसके पीछे की वजह यह है कि O ब्लड ग्रुप वाले लोगों का मेटाबॉलिक रेट ज्यादा होता है।

मच्छर उन लोगों की तरफ भी ज्यादा आकर्षित होते हैं जिनके शरीर से अलग तरह की खुशबू या गंध निकलती हो।

ऐसे में अगर मच्छरों को आपके शरीर की गंध पसंद आ जाए तो वे सबको छोड़कर आपको ही काटेंगे।

सोते समय सांस के जरिए कार्बन डाइऑक्साइड निकलती है और मच्छर इसे पहचानने में काफी अच्छे होते हैं।

मच्छर 10 से 15 मीटर की दूरी से भी कार्बन डाइऑक्साइड के स्रोत को पहचान लेते हैं और उसके करीब आने लगते हैं।