यहां लड़की नहीं बल्कि लड़के की होती है विदाई!

P.C: Pinterest

हमारे देश में शादी को लेकर कई परंपराएं प्रचलित हैं। अक्सर लड़कियों को शादी के बाद विदा कर दिया जाता है।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश में एक ऐसा राज्य भी है जहां लड़कों को विदा किया जाता है।

जी हां, भारत के मेघालय में लड़कों को शादी के बाद विदा किया जाता है। यहां की खासी जनजाति में यह परंपरा प्रचलित है।

इस जनजाति में घर की बड़ी बेटी अपने पति के साथ अलग रह सकती है।

लेकिन छोटी बेटी को हमेशा अपने माता-पिता के साथ रहना पड़ता है और उनकी सेवा करनी पड़ती है।

इस जनजाति में लड़कियां अपनी मर्जी से शादी कर सकती हैं।