ये खदान पाकिस्तान को बना सकती है मालामाल!

Credit: Goggle

सऊदी अरब की नजर पाकिस्तान के जिस खजाने पर है, वो एक सोने की खदान है। इसका नाम रेको दिक है।

ये खदान सोने और तांबे से भरी हुई है। सऊदी अरब ने 'खजाने' में 15% हिस्सेदारी खरीदने की इच्छा जताई है।

ये खजाना पाकिस्तान के बलूचिस्तान में है। अगर डील फाइनल हो जाती है तो पाकिस्तान को इससे राहत मिलेगी।

पाकिस्तान इस समय कर्ज में डूबा हुआ है। इस समय पाकिस्तान का कर्ज GDP का करीब 42 फीसदी है।

सऊदी अरब के इस ऑफर की समीक्षा के लिए पाकिस्तान ने एक कमेटी बनाई है। ये कमेटी अपने सुझाव देगी।

बलूचिस्तान में कई खदानें हैं जहां सोने की खदानें होती हैं। लेकिन रेको दिक खदान बाकी सभी से अलग है।

रेको दिक दुनिया की सबसे बड़ी खदानों में से एक है जहां सोने और तांबे की खदानें होती हैं।

रेको दिक खदान 1995 में शुरू हुई थी। इस खदान में करीब 400 मिलियन टन सोना हो सकता है।