मौत के बाद भी सबसे ज्यादा कमाई की लिस्ट में शामिल ये स्टार

Credit: Google

पॉप स्टार माइकल जैक्सन भले ही अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है।

इसका अंदाजा हाल ही में जारी फोर्ब्स की लिस्ट से लगाया जा सकता है।

फोर्ब्स ने उन मृत लोगों की लिस्ट जारी की है, जो साल 2023 में सबसे ज्यादा कमाई करने वालों में शामिल हैं।

इस लिस्ट में माइकल जैक्सन का नाम सबसे ऊपर है। साल 2023 में माइकल जैक्सन ने 9 हजार करोड़ रुपए कमाए हैं।

माइकल जैक्सन ने साल 2009 में दुनिया को अलविदा कह दिया था। तब से लेकर अब तक उनकी कमाई करीब 22 अरब है।

माइकल जैक्सन ने अपने करियर की शुरुआत 1971 में की थी। वह 150 साल तक जीना चाहते थे।