Nov 09, 2024
Nidhi Jha
बुरी नजर से बचने के लिए ट्रंप करते है ये काम!
Credit: Google
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव जीतने वाले डोनाल्ड ट्रंप भी बुरे वक्त से बचने के लिए कई टोटके करते हैं।
यह दावा उनके पूर्व सलाहकार कोरी लेवांडोव्स्की ने अपनी किताब 'लेट ट्रंप बी ट्रंप: द इनसाइड स्टोरी ऑफ हिज राइज टू द प्रेसीडेंसी' में किया है।
किताब के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप भविष्य की योजना बनाना अपशकुन मानते हैं। वह कभी भी भविष्य की कल्पना पहले से नहीं करते।
इसका एक उदाहरण 2016 में देखने को मिला जब उन्होंने चुनाव जीतने के बाद दिए जाने वाले भाषण की तैयारी भी नहीं की थी।
इतना ही नहीं डोनाल्ड ट्रंप के अंधविश्वास ने उनके चुनाव अभियान को भी गहराई से प्रभावित किया।
बुरी नजर से बचने के लिए वह हर दिन अपने बाएं कंधे पर नमक फेंकते थे। उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान भी यह टोटका किया था।
ऐसा माना जाता है कि बाएं कंधे पर नमक फेंकने से बुरी शक्तियां दूर होती हैं और दुर्भाग्य से रक्षा होती है।
ट्रंप उन लोगों से भी दूरी बनाए रखते थे जिनकी ऊर्जा उन्हें कम लगती थी।
Read More
रेलवे स्टेशनों पर लंबी लाइनों से कैसे बचें?
कमाल की स्कीम…तीन गुना हो जाएगा पैसा
सावधान! मुंह से लार टपकने से हो सकती है गंभीर बीमारियां!
दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कितने लोगों ने गंवाई अपनी जान?