'बाघ' के साथ ये क्या करने लगा बच्चा! सब हैरान

Credit: Goggle

बच्चा भोला है और उसे नहीं पता कि वो कितना खतरनाक है और उसे उससे दूर रहना चाहिए।

वीडियो में बच्चा अपने बाड़े में बैठे बाघ को देखकर रिएक्ट कर रहा है। दोनों के बीच कांच की एक पतली शीट है।

बच्चा कांच पर पंजे मार रहा है, उसे इस बात का अहसास ही नहीं हुआ कि वह एक खतरनाक जानवर के सामने खड़ा है।

इसके जवाब में बाघ भी उसे मस्ती भरे अंदाज में जवाब देता हुआ देखा जा सकता है। दोनों एक दूसरे पर रिएक्ट करके खेल रहे हैं।

यह नजारा हमें भले ही प्यारा लगे लेकिन सामने से देखने वाले लोग इसे देखकर डर गए होंगे।

इस वीडियो को @TheFigen_ नाम के अकाउंट से X पर शेयर किया गया है।

अब तक 23 मिलियन यानी 2.3 करोड़ लोग वीडियो देख चुके हैं जबकि 3 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है।