भारत ईरान से क्या खरीदता है?

P.C: Google

इस समय ईरान और इजरायल के बीच खराब संबंधों के कारण पूरे मध्य पूर्व क्षेत्र का माहौल खराब हो गया है।

अगर इन दोनों देशों के बीच युद्ध होता है तो भारत समेत पूरी दुनिया को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।

इस युद्ध से कच्चे तेल की कीमतों में 40 फीसदी तक का इजाफा हो सकता है।

अमेरिकी प्रतिबंधों के बावजूद भारत ईरान के साथ व्यापार जारी रखे हुए है।

भारत लंबे समय से ईरान से कच्चा तेल खरीदता आ रहा है, हालांकि पिछले कुछ सालों में इसमें गिरावट आई है।

भारत हर साल ईरान से बड़ी मात्रा में ड्राई फ्रूट्स खरीदता है। भारत हर साल बड़ी संख्या में ईरानी कांच के बर्तन खरीदता है।

इसके अलावा भारत ईरान से बड़ी संख्या में केमिकल और पेट्रोकेमिकल भी खरीदता है।