तिरंगे से पहले कब और कितनी बार बदला गया भारत का झंडा?

21 जुलाई यानी आज भारत में नेशनल फ्लैग डे मनाया जा रहा है

वहीं 15 अगस्त को सड़कों पर आपको हजारों की संख्या में तिरंगा दिखाई देगा 

लेकिन क्या आपको पता है तिरंगे से पहले भारत का झंडा कितनी बार बदला है? आइए बताते हैं

1906 में पहली बार कोलकाता में जो झंडा फहराया गया था उसका रंग हरा, पीला और लाल था, वहीं उसमें कमल का फूल और चांद सूरज भी थे

फिर 1907 में ही दूसरा झंडा आया, जिसमें लाल रंग की जगह केसरिया था और कमल की फूल की जगह 8 सीतारे बने थे 

अगला बदलाव साल 1917 में हुआ जिसमें हरे रंग की चार और लाल रंग की पांच पट्टियां थी, वहीं इसमें चांद सितारे भी शामिल थे 

साल 1921 में झंडे में फिर बदलाव हुआ जिसमें एक पट्टी जोड़ी गई और साथ ही इसमें चरखा जोड़ दिया गया था 

फिर 1931 में जो झंडा आया उसमें सबसे ऊपर केसरिया रंग, बीच में सफेद और आखिर में हरा रंग था, जिसमें सफेद रंग के बीच में चरखा बना था 

झंडे में आखिरी बदलाव साल 1947 में हुआ झंडे के ऊपर केसरिया रंग, बीच में सफेद और नीचे हरा रंग है, जिसमें चरखे की जगह अशोक चक्र ने ले ली थी