A view of the sea

अंग्रेजों ने चोरी कर कहां दफनाया भारत का खजाना!

Credit:Pinterest

भारत पर लंबे समय तक अंग्रेजों का राज रहा और सोने की चिड़िया कहे जाने वाले भारत को जम कर लूटा।

अंग्रेजों ने औपनिवेशक समय के दौरान बड़ी संख्या में भारत का खजाना लूटा। 

हाल ही में एक रिपोर्ट के अनुसार ब्रिटेन ने 1765 से 1900 के बीच 135 साल से भी अधिक समय से 64,820 अरब यूएस डॉलर का खजाना लूटा था। 

रिपोर्ट के मुताबिक लूटी हुई राशि में से 33,800 अरब डॉलर देश के अमीर 10 फीसदी लोगों के पास ही गए। 

ब्रिटेन ने खजाना लूटा था उस पर राइट्स ग्रुप ऑक्सफैम इंटरनेशनल की नई प्रमुख वैश्विक असामनता रिपोर्ट में जानकारी दी गई है। 

रिपोर्ट में यह पाया गया कि 1765 और 1900 के बीच ब्रिटेन के सबसे अमीर 10% लोगों ने अकेले भारत से आज के हिसाब से 33,800 अरब अमेरिका डॉलर की संपत्ति निकाल ली है।  

भारत से लुटे खजाने का फायदा न सिर्फ ब्रिटेन के 10 फीसदी अमीरों को हुआ बल्कि उस समय के उभरते मिडिल क्लास को भी इसका खास फायदा हुआ। 

साल 1750 में, भारतीय उपमहाद्वीप में वैश्विक आद्योगिक उत्पादन का दर करीब 25% था जो 1900 के आते-आते घटकर 2% पर सिमट गया। 

Read More