कौन है गणेश जी की पुत्री? जानिए

Credit: Goggle

भगवान गणेश का विवाह ऋद्धि-सिद्धि से हुआ था। जिनसे उन्हें दो पुत्र प्राप्त हुए, जिनके नाम शुभ और लाभ हैं।

कथा के अनुसार, एक बार गणेश जी अपनी बहन से रक्षा सूत्र बंधवा रहे थे, इस पर उनके दोनों पुत्रों ने पूछा कि यह क्या है।

गणेश जी ने बताया कि यह रक्षा सूत्र है जो एक बहन अपने भाई की कलाई पर बांधती है।

यह सुनकर गणेश जी के पुत्रों ने इच्छा जताई कि उन्हें भी एक बहन चाहिए।

पुत्रों की इच्छा पूरी करने के लिए गणेश जी ने अपनी सिद्धियों के बल पर एक पुत्री को अवतरित किया।

इस पुत्री का नाम संतोषी रखा गया। गणेश जी की पुत्री का नाम संतोषी है और कई हिंदू घरों में उनकी पूजा की जाती है।

माना जाता है कि उनका जन्म शुक्रवार को हुआ था, इसलिए शुक्रवार को उनकी पूजा करने का प्रचलन है।