फ्लाइट में एयर होस्टेस के लिए सीक्रेट कमरा क्यों होता है?

Credit: Google

एयर होस्टेस फ्लाइट में यात्रा के दौरान अहम भूमिका निभाती हैं। वे यात्रियों की हर समस्या का समाधान करने के लिए उपलब्ध रहती हैं।

आपने देखा होगा कि फ्लाइट के एक तरफ पर्दा लगा होता है, जिसके पीछे से एयर होस्टेस बाहर निकलती हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्लेन में एक सीक्रेट रूम भी होता है?

दरअसल, फ्लाइट में एक सीक्रेट रूम या क्रू रेस्ट कम्पार्टमेंट होता है। लंबी दूरी के दौरान फ्लाइट अटेंडेंट इसमें आराम करते हैं।

आम यात्री इस कमरे को नहीं देख सकते और न ही किसी को इसमें जाने की इजाजत होती है।

इस क्रू रेस्ट कम्पार्टमेंट में पायलट के अलावा एयर होस्टेस भी आराम कर सकती हैं।

इसमें आराम करने के लिए बेड, गद्दे और चादरें होती हैं। इसके अलावा एसी और वॉशरूम की सुविधा भी होती है।

लंबी दूरी के दौरान क्रू मेंबर थोड़ा आराम करते हैं। ताकि उन्हें परेशानी न हो।