क्या आने वाले समय में दुनिया के ये 10 शहर डूब जाएंगे ?

P.C- Google

दुनियाभर में बढ़ती ग्लोबल वॉर्मिंग की वजह से लगातार कई बदवाव देखने को मिल रहे हैं।

ऐसे में समुद्रों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, इसी बढ़ते जलस्तर के चलते समुद्रों में कई शहर समाते जा रहे हैं।

इन शहरों में भारत के भी दो जाने माने शहर शामिल हैं, आइए जानते हैं

जॉर्जिया का शहर सवाना चारों ओर से समुद्र से घिरा हुआ है यही वजह है कि धीरे-धीरे ये समुद्र में समाता जा रहा है वैज्ञानिकों के मुताबिक, साल 2050 तक ये शहर समुद्र में पूरी तरह डूब जाएगा।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, समुद्र तल में लगातार हो रही बढ़ोतरी से कोलकाता का अस्तित्व खत्म हो सकता है।

बैंकॉक समुद्र तल से महज 1.5 मीटर की ऊंचाई पर मौजूद है जिसके चलते माना जा रहा है कि एक समय ये शहर पूरी तरह से समुद्र में डूब जाएगा।

मुंबई- सपनों का शहर एक दिन डूबने की कगार पर है कहा जाता है कि कुछ दशकों में ये पूरा शहर समुद्र में समा जाएगा।

बता दें वेनिस शहर का ज्यादातर हिस्सा पानी में है वहीं आशंका ये भी जताई जाती है कि एक समय बाद ये पूरा शहर समुद्र में समा जाएगा।

 दजला और फरात नदियों के किनारे बसा इराक का तीसरा सबसे बड़ा शहर बसरा भी समुद्र में डूबने की कगार पर है।

एम्सटर्डम शहर समुद्र तल से महज 2 मीटर की ऊंचाई पर मौजूद है यही वजह है कि इसके आसानी से डूबने का खतरा बना हुआ है।

 मानसून में ढाका में बाढ़ आना कोई नई बात नहीं है यही वजह है कि कहा जाता है कि ये शहर भी पूरी तरह समुद्र में समा सकता है।