होम / Dushyant Chautala ने हरियाणा में भाजपा से गठबंधन टूटने का किया ऐलान

Dushyant Chautala ने हरियाणा में भाजपा से गठबंधन टूटने का किया ऐलान

• LAST UPDATED : March 12, 2024

India News (इंडिया न्यूज़), Dushyant Chautala, चंडीगढ़ : जनता जननायक पार्टी जजपा प्रमुख और डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने हरियाणा में भाजपा के साथ गठबंधन टूटने का ऐलान कर दिया है। जी हां, उन्होंने दिल्ली में पहुंचकर प्रदेश में भाजपा से गठबंधन टूटने की पुष्टि कर दी है। गौरतलब है कि पहले से भाजपा-जजपा के बीच गठबंधन टूटने की चर्चाएं थी। वहीं प्रदेश के सीएम मनोहर लाल ने पूरी कैबिनेट के साथ पद से इस्तीफा दे दिया है।

भाजपा से लोकसभा चुनाव में 2 सीट मांग रही थी जजपा

अब हरियाणा में नए मंत्रिमंडल का गठन कर भाजपा नए सिरे से सरकार बनाएगी। निर्दलीय विधायकों की लॉटरी लग सकती है और इन्हें हरियाणा मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। नए मंत्रियों को आज शाम को शपथ दिलाई जाने की बात कही जा रही है।

पहले जानकारी सामने आई थी कि डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला आलाकमान से मिलने दिल्ली गए हैं। उनके आज गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर लोकसभा चुनाव में गठबंधन को लेकर चर्चा करने की उम्मीद थी। इससे पहले वह जेपी नड्डा से भी दिल्ली मिले थे। भाजपा से जजपा लोकसभा चुनाव में 1 से 2 सीट मांग रही थी, लेकिन भाजपा दो सीटें देना नहीं चाहती थी। इसी कारण गठबंधन टूटा।

हम घटनाक्रम पर नज़र बनाए हुए : दीपेंद्र हुड्डा

उधर, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफे के बाद राज्य के राजनीतिक घटनाक्रम पर कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा का बयान– हम घटनाक्रम पर नज़र बनाए हुए हैं। एक बार किस तरफ पूरा मामला जाता है तो आपको विस्तार से बताएंगे।

यह भी पढ़ें : Haryana Political Crisis LIVE update : CM मनोहर लाल ने पूरी हरियाणा कैबिनेट के साथ सौंपा इस्तीफा

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox