होम / Opposition Attacks On Arvind Kejriwal Arrest : अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर विपक्ष भड़का, सरकार पर साधा निशाना

Opposition Attacks On Arvind Kejriwal Arrest : अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर विपक्ष भड़का, सरकार पर साधा निशाना

• LAST UPDATED : March 22, 2024

India News (इंडिया न्यूज), Opposition Attacks On Arvind Kejriwal Arrest, चंडीगढ़ : प्रवर्तक निदेशालय (ईडी) रात 9 बजे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को शराब नीति के मामले में गिरफ्तार किया गया है, जिसके बाद लगातार हड़कंप मचा हुआ है। इस कारण हरियाणा से भी इंडिया गठबंधन के नेताओं ने भाजपा पर हमला बोलकर केंद्र सरकार को निशाने पर लिया है।

भाजपा INDIA गठबंधन से घबराई : सुशील गुप्ता

आप राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता

वहीं मामले को लेकर आम आदमी पार्टी कुरुक्षेत्र से लोकसभा उम्मीदवार सुशील गुप्ता ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा कि यह दौर भाजपा द्वारा बनाया गया अघोषित आपातकाल है। INDIA गठबंधन से भाजपा पूरी तरह से घबरा गई है। अरविंद केजरीवाल पर लगातार INDIA गठबंधन से अलग होने का दबाव बनाया जा रहा है, लेकिन भाजपा नहीं जानती है कि अरविंद केजरीवाल के साथ पूरा देश खड़ा है।

मैं इसे दुर्भाग्यपूर्ण मानता हूं लेकिन चौंका देने वाला नहीं : दीपेंद्र हुड्डा

वहीं कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा का कहना है कि सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग करके देश के सभी विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने की भारतीय जनता पार्टी सरकार की कार्यशैली कोई नई नहीं है। पिछले कुछ समय से मजबूत विपक्षी आवाजों को लगाातार कुचलने का प्रयास किया जा रहा है। लोकतंत्र की गरिमा को ठेस पहुंचाई जा रही है। मैं इसे दुर्भाग्यपूर्ण मानता हूं लेकिन चौंका नहीं देने वाला।

यह भारत का नया “लोकतंत्र” है : अभय

Abhay Taunt on Opposition

ऐलनाबाद विधायक अभय सिंह चौटाला

जनता द्वारा चुने हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ED के दम पर ठीक चुनावों से पहले गिरफ्तार किए जाने पर इनेलो के अभय चौटाला ने भी कहा कि विपक्षी आवाज़ों को कुचलने के लिए ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल किया जा रहा है। हमने कहा था कि अगर मिलकर इनसे नहीं लड़ेंगे तो भाजपा देश से लोकतंत्र खत्म कर देगी, जो भी भाजपा के खिलाफ बोलेगा उसे जेल में डाल दिया जाएगा। यह भारत का नया “लोकतंत्र” है।

केजरीवाल की गिरफ्तारी सरकार की राजनीतिक हताशा : बृजेंद्र सिंह

Brijendra Singh

हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए बृजेंद्र सिंह ने लिखा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी न केवल असंवैधानिक है, बल्कि राजनीतिक हताशा का स्पष्ट संकेत है। इस तरह की रणनीति का सहारा लेना लोकतंत्र के मूल सार को कमजोर करता है।

यह भी पढ़ें : Haryana Lok Sabha Elections 2024 : नई कैबिनेट गठन के जरिए भाजपा की लोकसभा चुनाव से पहले संतुलन साधने की कोशिश

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox